फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   airbus c295 complete its maiden flight succesfully indian air force ability improve

Indian Air Force: भारत के लिए बन रहे एयरबस C295 ने भरी पहली उड़ान, भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत

Mon, 08 May 2023 02:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 May 2023 02:45 PM IST
सार

भारत के एयरोस्पेस प्रोग्राम के लिए सी295 की पहली उड़ान बेहद अहम है। इससे भारतीय वायुसेना दुनिया में सी295 विमानों की सबसे बड़ी ऑपरेटर बन जाएगी।

विज्ञापन
airbus c295 complete its maiden flight succesfully indian air force ability improve
एयरबस सी295 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के लिए बन रहे एयरबस C295 विमान ने पहली उड़ान भरी है। एयरबस डिफेंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है। एयरबस ने ट्वीट में लिखा कि भारत के लिए बने एयरबस सी295 ने सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान भरी। इसके साथ ही भारत को इन इस विमान की डिलीवरी इस साल के अंत तक होने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन


कई गुना बढ़ जाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत
भारत के एयरोस्पेस प्रोग्राम के लिए सी295 की पहली उड़ान बेहद अहम है। इससे भारतीय वायुसेना दुनिया में सी295 विमानों की सबसे बड़ी ऑपरेटर बन जाएगी। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत भी कई गुना बढ़ जाएगी। बता दें कि सी295 एक सैन्य परिवहन विमान है। फिलहाल भारतीय सशस्त्र बल अपनी परिवहन जरूरतों के लिए 1960 की पीढ़ी के पुराने एवरो विमानों पर निर्भर हैं। सी295 के वायुसेना में शामिल होने के बाद सैन्य परिवहन आसान और ज्यादा बेहतर हो जाएगा। भारत और अमेरिका की रक्षा कंपनी एयरबस के बीच हुए सौदे के तहत 16 सी295 विमानों की आपूर्ति सितंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच की जाएगी।
विज्ञापन

  स्पेन में भरी उड़ान
सी295 विमान ने अपनी पहली उड़ान स्पेन के सेविले में भरी। कंपनी ने कहा कि इससे 2023 की दूसरी छमाही में इन विमानों की भारत को सप्लाई हो सकेगी। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस के संयुक्त उपक्रम का निर्माण किया जा रहा है। इस उपक्रम में हर साल आठ सी295 विमानों का निर्माण किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed