{"_id":"63bc3767463b03058f35022a","slug":"air-vistara-flight-uk-781-operating-from-delhi-to-bhubaneswar-emergency-landing-due-to-hydraulic-failure-dgca","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vistara: दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटी, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vistara: दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटी, सभी यात्री सुरक्षित
Mon, 09 Jan 2023 11:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:49 PM IST
सार
उड़ान भरते ही विमान के पायलट को विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम के फेल होने का पता चला। इसकी सूचना पायलट ने एटीसी को दी। इसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विस्तारा की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में सोमवार शाम तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई। डीजीसीए ने बताया कि हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से विमान उड़ान भरने के बाद वापस लौट आया। विस्तारा की फ्लाइट यूके-781 का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरते ही विमान के पायलट को विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम के फेल होने का पता चला। इसकी सूचना पायलट ने एटीसी को दी। इसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। डीजीसीए ने बताया कि पूर्ण आपात स्थिति घोषित होने के बाद दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली उड़ान सुरक्षित दिल्ली में उतर गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो विमान में दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया। इसमें करीब 140 यात्री सवार थे । डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्तारा का ए320 विमान वीटी-टीएनवी हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण वापस लौटा। उन्होंने बताया कि विमान को प्राथमिकता के आधार पर दिल्ली हवाईअड्डे पर उतारा गया।
विज्ञापन
मामले में एयर विस्तारा की ओर से भी बयान जारी किया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि नौ जनवरी को दिल्ली-भुवनेश्वर विस्तारा फ्लाइट यूके 781 में टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक मामूली तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियाती कदम के रूप में पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया और विमान को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा। इसके बाद तत्काल यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। हमेशा की तरह हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा विस्तारा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।