{"_id":"5f40599150196f59022805fb","slug":"air-quality-check-up-in-charkhi-dadri-of-haryana-in-three-months-ngts-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी में तीन महीने में हो वायु गुणवत्ता की जांच: एनजीटी के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चरखी दादरी में तीन महीने में हो वायु गुणवत्ता की जांच: एनजीटी के निर्देश
Sat, 22 Aug 2020 05:02 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
NGT
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने शुक्रवार को हरियाणा के चरखी दादरी जिले में तीन महीने में वायु गुणवत्ता के अध्ययन का निर्देश दिया है। एनजीटी ने कहा, प्रदूषण फैलाने वाली किसी भी गतिविधि की अनुमति देने से पहले क्षमताओं का मूल्यांकन करना होगा। एनजीटी प्रमुख जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की पीठ ने कहा, पर्यावरण के नियमों के उल्लंखन की जानकारी मिली है। इस दिशा में सुधार के बहुत ही नाकाफी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
एनजीटी ने इस संबंध में सात सदस्यीय संयुक्त समिति का गठन किया जिनमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (वरिष्ठ स्तर) के तीन सदस्य और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव शामिल हैं। अधिकरण ने राज्य सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया जिसमें इलाके का, क्षमता आकलन करने के लिए 12 महीने का समय मांगा गया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी विनोद कुमार जांगड़ा की याचिका पर सुनवाई हो रही थी जिसमें वायु प्रदूषण फैलाने वाली और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली कथित अनियंत्रित खनन एवं पत्थर तोड़ने वाली इकाइयों पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की गयी थी।
विज्ञापन