{"_id":"58aa38d84f1c1b921ad86958","slug":"air-pollution-kills-2-indians-in-every-2-minutes-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में वायु प्रदूषण से हर मिनट मरते हैं दो लोग: अध्ययन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश में वायु प्रदूषण से हर मिनट मरते हैं दो लोग: अध्ययन
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Feb 2017 06:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में हर दिन वायु प्रदूषण की स्थिति और गंभीर होती जा रही है जिसके कारण देश में हर मिनट दो लोगों की मौत होती है। चिकित्सा क्षेत्र की पत्रिका द लांसेंट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व के कई सबसे प्रदूषित शहर भारत में हैं तथा इस वजह से प्रति वर्ष यहां एक लाख से अधिक लोग मरते हैं।
विज्ञापन
अध्ययन में कहा गया है कि वायु प्रदूषण और पर्यावरण में बदलाव आपस में जुड़े हुए हैं और इसी कारण इन्हें एक साथ दूर करने के प्रयास किए जाएं। पत्रिका ने कहा है कि उत्तरी भारत में भारी धूंध मौतों का कारण है। विश्व बैंक के एक अध्ययन के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण घरेलू बाजार को श्रम में कमी के कारण आय में 38 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 48 शीर्ष वैज्ञानिकों की इस रिपोर्ट के अनुसार पटना और नई दिल्ली हवा में पार्टिकुलेट मैटर का स्तर 2.5 होने के साथ ही ये विश्व के सबसे प्रदूषित शहर हैं।
विज्ञापन
पर्यावरण, वन एवं पर्यावरण परिवर्तन (राज्य) मंत्री अनिल दवे ने हाल ही में संसद में कहा था कि सरकार प्रति वर्ष वायु प्रदूषण पर निगरानी के लिए सात करोड़ रुपये खर्च करती है। उन्होंने यह भी कहा था कि वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से ग्रसित होने वाले लोगों के बारे में कोई विश्वसनीय शोध उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन