{"_id":"60dd98b0fa0cab50b530191b","slug":"air-marshal-vivek-ram-chaudhari-took-charge-as-vice-chief-of-the-air-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: एयर मार्शल विवेक राम चौधरी बने वायु सेना के नए उप प्रमुख, संभाला कार्यभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नियुक्ति: एयर मार्शल विवेक राम चौधरी बने वायु सेना के नए उप प्रमुख, संभाला कार्यभार
Thu, 01 Jul 2021 03:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 01 Jul 2021 03:58 PM IST
सार
एयर मार्शल अरोड़ा बुधवार को सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र, एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
वायु सेना के नए उप प्रमुख एयर मार्शल विवेक राम चौधरी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने गुरुवार को भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख (वाइस चीफ) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा की जगह ली। इससे पहले उन्हें वायु सेना के मुख्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया था।
विज्ञापन
अभी तक एयर मार्शल चौधरी वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे। इस कमान के पास संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में देश के वायु क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Delhi | Air Marshal Vivek Ram Chaudhari, took charge as Vice Chief of the Air Staff today pic.twitter.com/PXOsSvBvp5
— ANI (@ANI) July 1, 2021
विज्ञापन
लगभग 38 वर्षों के करियर में, उन्होंने वायु सेना के विभिन्न लड़ाकू व प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के परिचालन उड़ान समेत 3800 घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है।