फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Marshal Dr. Aarti Sarin Served country in army navy and air force created history

Air Marshal Dr. Aarti Sarin: सेना के तीनों अंगों में देश की सेवा, डॉ. आरती सरीन ने रचा इतिहास

Wed, 11 Jan 2023 09:41 AM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 09:41 AM IST
सार

आरती और राजेश के पिता भी 1942 से 1984 तक नौसेना में थे। वह द्वितीय विश्व युद्ध व 1971 में पाकिस्तान के साथ जंग में शामिल थे।

विज्ञापन
Air Marshal Dr. Aarti Sarin Served country in army navy and air force created history
एयर मार्शल डॉ. आरती सरीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयर मार्शल डॉ. आरती सरीन ने देश को गौरव का एक और अवसर दिया है। उन्होंने सेना के तीनों अंगों में रहकर देशसेवा की उपलब्धि हासिल की है। सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा से जुड़ीं आरती पहली अफसर हैं, जो थलसेना और नौसेना के बाद अब वायुसेना के लिए सेवाएं देंगी।
विज्ञापन


आरती 1985 में थलसेना में शामिल हुई थीं। 1989 से 2022 तक नौसेना में सेवाएं दीं। सर्जन वाइस एडमिरल आरती अब एयर मार्शल के पद पर तैनात हुई हैं। आरती के भाई कोमोडोर राजेश सरीन नौसेना में थे। राजेश तीन पनडुब्बियों और एक फ्रिगेट के कमांडर रह चुके हैं। आरती और राजेश के पिता भी 1942 से 1984 तक नौसेना में थे। वह द्वितीय विश्व युद्ध व 1971 में पाकिस्तान के साथ जंग में शामिल थे।
विज्ञापन

निष्ठा व मेहनत का विकल्प नहीं
किसी भी काम में सफलता के लिए निष्ठा व मेहनत का कोई विकल्प नहीं। एक डॉक्टर के रूप में मेरे मरीज हमेशा मेरी प्राथमिकता रहे हैं। -एयर मार्शल आरती सरीन

लेफ्टिनेंट के पद से कॅरिअर की शुरुआत 
महिला सैन्य अधिकारी सरीन ने 1985 में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में कमीशन प्राप्त किया था। कैप्टन के पद पर रहते हुए उन्हें 1989 में नौसेना में बतौर सर्जिकल लेफ्टिनेंट नियुक्ति मिली। चिकित्सा सेवा के अधिकारी ही सेना के तीनों अंगों में तैनाती पा सकते हैं।

जहां पढ़ीं, वहीं की बनीं कमांडेंट
पिछले साल अक्तूबर में डॉ. आरती ने नौसेना के पुणे स्थित आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) की कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इसी कॉलेज से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।

दो स्नातकोत्तर डिग्री
टिंपनी स्कूल विशाखापत्तनम की छात्रा रहीं आरती ने एएफएमसी, पुणे से रेडियोलॉजी में स्नातकोत्तर किया। टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई से डीएनबी रेडिएशन ओंकोलॉजी में भी डिग्री ली। उन्होंने अमेरिका के पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय से गामा नाइफ सर्जरी में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कोविड के दौरान दक्षिणी कमान का नेतृत्व
एयर मार्शल आरती कोरोना के खिलाफ लड़ाई के दौरान दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि का नेतृत्व कर रही थीं।  उनके पति सुदीप नायडू लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन हैं। वह नौसेना में रियर एडमिरल रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed