फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Marshal Dilip K Patnaik said IAF is Alert our strength increased with many resources including Rafale

IAF: एयर मार्शल दिलीप के पटनायक ने कहा- अलर्ट है भारतीय वायु सेना, राफेल समेत कई संसाधनों से बढ़ी हमारी ताकत

Tue, 27 Sep 2022 05:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Sep 2022 05:56 PM IST
सार

एयर मार्शल पटनायक ने कहा, हम अलर्ट हैं। किसी भी अप्रिय चीज पर नजर रखने के लिए हमारे पास डिफेंस सिस्टम हैं। जहां तक पूर्वी हिस्से का सवाल है, सबकुछ शांतिपूर्ण है, शांति कायम है। 

विज्ञापन
Air Marshal Dilip K Patnaik said IAF is Alert our strength increased with many resources including Rafale
Eastern Air Command chief Air Marshal DK Patnaik - फोटो : ANI

विस्तार

चीन के साथ सीमा पर स्थिति को लेकर पूर्वी कमान के प्रमुख एयर मार्शल दिलीप के.पटनायक ने बताया कि भारतीय वायुसेना अलर्ट है और पूर्वी हिस्से में सीमा पर शांति बनी हुई है। बता दें कि गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच दो साल से अधिक समय तक सीमाओं पर तनाव रहा। हालांकि बाद में दोनों सेनाओं ने सीमा से पीछे हटने का फैसला किया। 

विज्ञापन


'पूर्वी हिस्से में सीमा पर शांति कायम है'
एयर मार्शल पटनायक ने कहा, हम अलर्ट हैं। किसी भी अप्रिय चीज पर नजर रखने के लिए हमारे पास डिफेंस सिस्टम हैं। जहां तक पूर्वी हिस्से का सवाल है, सबकुछ शांतिपूर्ण है, शांति कायम है। 
विज्ञापन


'प्रक्रिया में है एयर डिफेंस सिस्टम'
पटनायक ने आगे बताया, हमारे पास कई नए उपकरण आए हैं। हमारे पास सी-130, चिनूक, आकाश मिसाइल, सुखोई-30 हैं। सबसे खास बात यह है कि हमारे पास राफेल है। एक नया एयर डिफेंस सिस्टम प्रक्रिया में है। हम आपको सूचना देंगे कि यह कब ऑपरेशनल होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'पुरुषों के बराबर काम कर रहीं महिला अधिकारी'
भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों को लेकर उन्होंने बताया, महिला अधिकारी पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। जहां तक तीनों सेवाओं का संबंध है, हमारे यहां कोई लैंगिग भेदभाव की समस्या नहीं है। कई बार वे बेहतर नहीं तो समान रूप से अच्छा काम करती हैं। हम अपनी महिला अधिकारियों से खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed