{"_id":"58a18e804f1c1b5f37d84a74","slug":"air-line-companies-will-hike-air-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया बढ़ाएंगी एयरलाइंस कंपनियां, महंगी होंगी घरेलू उड़ानें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किराया बढ़ाएंगी एयरलाइंस कंपनियां, महंगी होंगी घरेलू उड़ानें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Feb 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Air India
कुछ दिन पहले सस्ते एयर फेयर का तोहफा देने वाली एयरलाइन कंपनियों ने अब किराया बढ़ाने की तैयारी कर ली है। जेट ऑयल के दामों में बढोत्तरी के कारण एयरलाइंस कंपनियां किराए में वृद्िध कर सकती हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दामों में लगातार वृद्िध देखने को मिली है। जिसका असर पेट्रोलियम मार्केट पर भी पड़ रहा है। डीजल और पेट्रोल के दाम पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़े हैं। जिसका असर अब जेट फ्यूल पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार नवंबर के बाद से जेट फ्यूल के दामों में लगातार इजाफा हुआ है। जनवरी में यह अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बीते नवंबर के मुकाबले ही जेट फ्यूल की कीमतों में 8 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
ऐसे में एयरलाइन कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। संभावना है कि विमान कंपनियां घरेलू उड़ानों पर तेल की कीमतों का बोझ डाल सकती हैं जिससे किराया महंगा होने की पूरी संभावना है।