फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India would not accept passengers with cancelled tickets of Jet Airways

जेट एयरवेज के रद्द टिकट वाले यात्रियों को स्वीकार नहीं करेगा एयर इंडिया

Sat, 02 Mar 2019 10:21 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 02 Mar 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Air India would not accept passengers with cancelled tickets of Jet Airways
प्रतीकात्मक तस्वीर

जेट एयरवेज को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब एयर इंडिया ने भी कह दिया है कि वह किसी भी ऐसे यात्री को स्वीकार नहीं करेगा जिसके पास पूर्व एयरलाइन्स की रद्द टिकट होंगी।


loader

आमतौर पर होता ये है कि अगर कोई एयरलाइन्स किसी परेशानी के कारण उड़ान रद्द कर देती है तो बाकी एयरलाइन्स रद्द उड़ान वाले यात्रियों को स्थान दे देती हैं। यानि ये लोग उड़ान रद्द होने पर अन्य एयरलाइन्स से यात्रा कर सकते हैं। 

जो एयरलाइन अपनी किसी उड़ान को रद्द कर देती है, उसे दूसरी एयरलाइन को अपने यात्रियों को जगह देने के बदले भुगतान करना होता है।

एक मार्च की तारीख के साथ एयर इंडिया के आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना तक एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा करने के लिए जेट एयरवेज लिमिटेड और जेट लाइट लिमिटेड के दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भुगतान नहीं होने के कारण जेट एयरवेज के 15 विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

जेट पर करीब 8,200 करोड़ रुपये का ऋण है और वह उड़ानों के लिए धन जुटाने में लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed