{"_id":"5f523dcf60d46007d050f43b","slug":"air-india-will-start-service-between-kolkata-and-london-flights-will-be-operated-twice-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता से लंदन के बीच एयर इंडिया शुरू करेगी हवाई सेवा, सप्ताह में दो दिन होगा उड़ानों का संचालन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता से लंदन के बीच एयर इंडिया शुरू करेगी हवाई सेवा, सप्ताह में दो दिन होगा उड़ानों का संचालन
Fri, 04 Sep 2020 06:52 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 लॉकडाउन और अम्फान चक्रवात की वजह से प्रभावित हुए कोलकाता हवाईअड्डे से फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने वाली है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितंबर से कोलकाता से लंदन के बीच उड़ानों को शुरू किया जाएगा। हालांकि ये उड़ानें वंदे भारत मिशन के तहत होंगी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और लंदन के हीथ्रो के बीच 16 सितंबर से 24 अक्तूबर तक सप्ताह में दो बार उड़ानों का संचालन किया जाएगा। उधर शहर में ट्रैवल एजेंटों ने कहा, 'बुकिंग खुल गई है, और लोगों की अब तक की प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बंगाल सरकार ने महामारी के बीच में सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से कोलकाता के लिए निकासी उड़ानों को रोक दिया था, जिसकी वजह से कई लोग ब्रिटेन से वापस नहीं लौट पाए थे।
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंटों ने बताया कि ब्रिटेन में मौजूद वे लोग अब इन उड़ानों में बुकिंग करवा रहे हैं। बता दें कि एयर इंडिया ने 2006 में कोलकाता और लंदन के बीच नियमित यात्री उड़ानों का संचालन शुरू किया था, हालांकि 2010 में खराब लोड फैक्टर के कारण उन्होंने अपनी सेवा बंद कर दी थी।