राहत: एक मई से यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ानें शुरू, एयर इंडिया ने दी जानकारी
एक मई यानी आज से भारत से यूनाइडेट किंगडम के लिए उड़ानें दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। एयर इंडिया ने इस बात की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विमान कंपनी एयर इंडिया ने यूनाइटेड किंगडम आने और जाने वाली सभी उड़ानों को दोबारा शुरू करने का एलान किया है। एयर इंडिया कंपनी ने कहा कि एक मई से यूके के लिए सभी उड़ानें दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूके 24-30 अप्रैल तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी थी।
ब्रिटेन ने भारत को अपनी रेड लिस्ट में ़डाल रखा था, जिसका मतलब यह है कि इन देशों में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और यहां से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। बुधवार को एयर इंडिया ने सूचित किया कि एक मई से मुंबई और लंदन के लिए उड़ानें भरी जाएंगी। वहीं दिल्ली से लंदन के लिए दो मई को उड़ानें भरी जाएंगी।
(2/4) Booking open through Air India Website, Mobile App, Booking Offices, Call centre & Authorised Travel agents.
विज्ञापन विज्ञापन
Passengers who are already booked on these dates and wishing to travel, will be required to rebook and revalidate their bookings.— Air India (@airindiain) April 28, 2021
इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी कि बंगलूरू से भी लंदन के लिए उड़ानें भरी जाएंगी लेकिन ये पांच मई से शुरू होंगी। एयर इंडिया ने सूचित किया कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप, कॉल सेंटर समेत दूसरी जगहों से टिकट बुक कराए जा सकते हैं।
हालांकि कंपनी ने अपने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले सभी गाइडलाइंस अच्छी तरह से पढ़ लें क्योंकि ब्रिटेन ने सख्त मानदंड तय किए हैं। कंपनी ने कहा कि ये पूरी तरह से यात्री की जिम्मेदारी है कि वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखे। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच यूके ने भारत को लाल सूची में डाल दिया था।
यही नहीं मंगलवार से अमेरिका भी भारत से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर सख्ती करने वाला है। बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से चार लाख दैनिक मामले सामने आए हैं, और 3500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।