फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air-india-vijayawada-delhi-flight-cancelled-technical-snag-passengers-affected

Air India: एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, रद्द की विजयवाड़ा से दिल्ली आ रही उड़ान; 132 यात्री प्रभावित

Tue, 11 Aug 2026 11:52 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 11 Aug 2026 11:52 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के गन्नवरम हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की सेवा तकनीकी समस्या के चलते रद्द करनी पड़ी। विमान में खराबी का पता दिल्ली से विजयवाड़ा पहुंचने की प्रक्रिया के दौरान चला। पायलटों ने विमान को हैदराबाद ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में इसे सुरक्षित रूप से गन्नवरम में उतार लिया गया।

विज्ञापन
air-india-vijayawada-delhi-flight-cancelled-technical-snag-passengers-affected
एअर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान मंगलवार शाम तकनीकी खराबी आने के बाद रद्द कर दी गई। इस उड़ान में करीब 132 यात्रियों ने टिकट बुक किए थे।
विज्ञापन


हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, ''एअर इंडिया की AI-2904 नंबर की विजयवाड़ा से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रात 8:45 बजे गन्नवरम हवाईअड्डे से रवाना होना था। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। करीब 132 यात्रियों ने इस उड़ान में यात्रा के लिए टिकट बुक किए थे।''
विज्ञापन


दिल्ली से विजयवाड़ा की उड़ान के बीच ही पता चली तकनीकी खराबी
अधिकारी के मुताबिक, विमान जब दिल्ली से विजयवाड़ा के लिए उड़ान भर रहा था, तभी पायलटों ने तकनीकी खराबी का पता लगाया। उन्होंने विमान को हैदराबाद ले जाने की कोशिश की। हालांकि, बाद में विमान को सुरक्षित रूप से गन्नवरम हवाईअड्डे पर उतार लिया गया। इस उड़ान से दिल्ली से विजयवाड़ा तक करीब 154 यात्रियों ने यात्रा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Explainer: पायलट नशे में या नहीं, एयरलाइन-DGCA ने कैसे की पहचान; क्या है नियम तोड़ने पर सजा का प्रावधान?

क्यों रद्द करनी पड़ी वापसी की उड़ान?

एयरलाइन ने शुरुआत में तकनीकी समस्या ठीक होने की उम्मीद में उड़ान का प्रस्थान समय रात 8:45 बजे से बढ़ाकर 9:45 बजे कर दिया था। हालांकि, तकनीकी खराबी ठीक नहीं होने के बाद उड़ान को आखिरकार रद्द कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए एयरलाइन की ओर से वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पर्यटन मंत्री कंडुला दुर्गेश ने भी दिल्ली से विजयवाड़ा की यात्रा इसी उड़ान से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed