फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India travel advisory says next few days dense fog conditions poor visibility impact flight operations

Air India Advisory: घने कोहरे की मार से एअर इंडिया की उड़ानों पर पड़ सकता है असर, यात्रियों को किया सतर्क

Thu, 18 Dec 2025 12:37 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 18 Dec 2025 12:37 AM IST
सार

Air India Travel Advisory: एअर इंडिया ने घने कोहरे को लेकर यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली सहित उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। एयरलाइन ने यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Air India travel advisory says next few days dense fog conditions poor visibility impact flight operations
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

विस्तार

सर्दियों के मौसम में बढ़ते कोहरे को देखते हुए एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी की है। एयरलाइन ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। खास तौर पर दिल्ली स्थित एअर इंडिया के मुख्य हब के साथ-साथ उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हवाई अड्डों पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से यात्रा से पहले सतर्क रहने और सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


एअर इंडिया के अनुसार, घने कोहरे की स्थिति सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि इसका असर नेटवर्क से जुड़े अन्य शहरों तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में उड़ानों में देरी, समय में बदलाव या रद्द होने की स्थिति बन सकती है। एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन




दिल्ली समेत कई हवाई अड्डों पर असर की आशंका
एअर इंडिया ने साफ किया है कि कम दृश्यता की वजह से दिल्ली, उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कुछ हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है। कोहरे की स्थिति बनने पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में समय लगता है, जिससे पूरी उड़ान श्रृंखला प्रभावित होती है। इसका असर अन्य शहरों की उड़ानों पर भी पड़ सकता है।


यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए विशेष इंतजाम
एयरलाइन ने बताया है कि कोहरे से होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए कई अग्रिम कदम उठाए गए हैं। इसके बावजूद, अगर अचानक घने कोहरे के कारण उड़ान रद्द होती है या लंबे समय तक देरी होती है, तो एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की मदद के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था भी की जाएगी।

‘फॉगकेयर’ पहल से मिलेगा सीधा लाभ
एअर इंडिया की ‘फॉगकेयर’ पहल के तहत उन यात्रियों को पहले से सूचना दी जाएगी, जिनकी उड़ानें कोहरे से प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अलर्ट मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान बदलने या बिना किसी जुर्माने के पूरा रिफंड लेने का विकल्प भी दिया जाएगा। एअर इंडिया ने कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच यात्रा अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article