फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Government instruction DGCA asked Airlines to stop booking air tickets

सरकार के हस्तक्षेप के बाद डीजीसीए का विमानन कंपनियों को आदेश, टिकट बुकिंग अभी बंद रखें

Sun, 19 Apr 2020 08:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 19 Apr 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
After Government instruction DGCA asked Airlines to stop booking air tickets
फाइल फोटो - फोटो : Facebook

विमानन नियामक डीजीसीए ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है वह टिकट की बुकिंग न करें। इसमें कहा गया है कि अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है जिसमें यह कहा गया हो कि चार मई के बाद से घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि अभी तक एयर इंडिया ने चार मई से घरेलू और एक जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू की थी लेकिन, उड्डयन मंत्री के निर्देश के बाद उसने भी टिकट बुकिंग रोक दी है। मंत्रालय ने कहा है कि टिकट बुकिंग के लिए एयरलाइंस सरकार के फैसले का इंतजार करें।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह के घर मंत्रियों की बैठक
हालांकि, अगर सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लेती है तो इसमें बदलाव संभव है। इसी मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उनके घर पर मंत्रियों के समूह की बैठक हुई। बैठक में सुझाव दिया गया कि हवाई यात्रा 15 मई को शुरू की जा सकती है। बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा लिया जाएगा। बैठक में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा, हवाई और रेल यात्रा कब शुरू होगी इस बारे में कोई विशेष तारीख पर चर्चा नहीं की गई। शायद यह कहना उचित है कि अभी इसमें और समय लगेगा। 

लोगों की कठिनाइयों को कम करने के तरीकों पर हुई चर्चा: राजनाथ 
राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करने के बाद ट्वीट किया कि कोविड-19 की स्थिति पर मंत्रियों के साथ बातचीत की। हमने लोगों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के तरीकों पर और उन्हें राहत प्रदान करने में मंत्रालय किस तरह भूमिका निभा सकते हैं इसपर चर्चा हुई। 20 अप्रैल के बाद सीमित गतिविधियों की अनुमति देने के दिशा-निर्देशों और कोरोना वायरस संकट के बीच भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा घोषित उपायों की भी सराहना हुई।

 


सरकार के फैसले के बाद ही शुरू करें टिकट बुकिंग सेवा: हरदीप सिंह पुरी
एयर इंडिया द्वारा टिकट बुकिंग शुरू करने पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि सरकार ने अभी तक फ्लाइट शुरू करने पर कोई फैसला नहीं लिया है। इसलिए एयरलाइनों को निर्देश दिया जाता है कि वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने पर सरकार के फैसला लेने के बाद ही टिकटों की बुकिंग शुरू करें।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed