फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India's Newark-bound plane returns to Mumbai following technical issue

Air India: मुंबई से अमेरिका जा रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, तीन घंटे बाद वापस लौटा; हुई सरक्षित लैंडिंग

Wed, 22 Oct 2025 01:55 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 22 Oct 2025 01:55 PM IST
सार

अमेरिका के नेवार्क जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौट आया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। 
 

विज्ञापन
Air India's Newark-bound plane returns to Mumbai following technical issue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

एअर इंडिया के बोइंग विमान में एक बार फिर तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। मुंबई से अमेरिका के न्यूवर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई191 को तीन घंटे बाद मुंबई लौटना पड़ा। वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, विमान ने बुधवार तड़के लगभग 1:50 बजे उड़ान भरी थी। विमान में कितने यात्री सवार थे इसकी जानकारी नहीं दी गई।

उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटट्रेडर 24 के मुताबिक, एअर इंडिया के इस बोइंग विमान ने बुधवार तड़के 1.50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। करीब तीन घंटे हवा रहने के बाद विमान में तकनीकी समस्या का पता, जिसके बाद वह मुंबई एयरपोर्ट पर लौट आया। एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान के चालक दल को संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण एहतियातन मुंबई वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया और विमान का आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है। एअर इंडिया ने बताया कि उड़ान संख्या एआई-191 (मुंबई से न्यूवर्क) और एआई-144 (न्यूवर्क से मुंबई) दोनों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मुंबई में फंसे यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई है और उन्हें अन्य एअर इंडिया या साझेदार एयरलाइनों की फ्लाइट से गंतव्य तक भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-6961 को बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट ने स्थिति की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) वाराणसी से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया। विमान में सवार कुल 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। 



 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed