फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India's Mumbai-San Francisco flight takes off after inordinate delay

Air India: एक-दो नहीं बल्कि 25 घंटे देरी से उड़ा एयर इंडिया का विमान, इंतजार कर रहे यात्रियों की तबीयत बिगड़ी

Sat, 25 May 2024 07:53 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 25 May 2024 07:53 PM IST
सार

Air India: मुंबई से सेन फ्रांसिस्को जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान 25 घंटे देरी से उड़ा। इस दौरान कई यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ी। एयरलाइन ने इसके पीछे वजहें भी बताई हैं। 

विज्ञापन
Air India's Mumbai-San Francisco flight takes off after inordinate delay
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया की फ्लाइट से सेन फ्रांसिस्को जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किल झेलनी पड़ी। मुंबई से सेन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने अलग-अलग कारणों से अत्यधिक देरी से उड़ान भरी। बताया गया है कि इस फ्लाइट को शुक्रवार शाम चार बजे उड़ान भरनी थी लेकिन इस उड़ान में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 25 घंटे की देरी हुई। इस देरी के पीछे अलग-अलग कारण बताए गए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार की जगह शनिवार को उड़ा विमान 
शनिवार को उम्मीद जताई जा रही थी कि यह फ्लाइट सुबह के समय उड़ान भरेगी। इसके बाद भी इसने शाम 5.30 बजे सेन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे। बताया गया है कि शुक्रवार को यात्री करीब पांच घंटे तक विमान में बैठे रहे। इसके बाद विमान के उड़ान के समय को पुनर्निधारित किया गया। 
विज्ञापन


एयरलाइन ने बताई ये वजहें
एयरलाइन के एक अधिकारी का कहना है कि बोइंग 777 विमान की उड़ान का तय समय शुक्रवार शाम 4.00 बजे तय किया गया था। शुरुआत में तकनीक खामियों की वजह से उड़ान में देरी की गई और इसके बाद विमान में बैठे कुछ यात्री बीमार होने लगे और कुछ यात्री इससे उतर गए।  अधिकारी ने आगे कहा ‘शाम को 7 बजे के करीब यात्रियों के बीमार होने के बाद इस बात के बारे में सोचा गया कि जिस समय विमान सेन फ्रांसिस्को पहुंचेगा, वह रात का समय होगा और साथ ही कुछ प्रतिबंध भी होंगे। इस बात पर भी ध्यान दिया गया कि चालक दल की ड्यूटी की समयसीमा पार हो गई थी।’ अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन के द्वारा यात्रियों को होटल में ठहरने और पुनर्निधारण का शुल्क दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गो फर्स्ट एयरलाइन के लिए बोली नहीं लगाएंगे निशांत पिट्टी
गो फर्स्ट के लिए बोली लगाने के तीन महीने से अधिक समय बाद ईज माई ट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा कि वह अब एयरलाइन के लिए बोली नहीं लगाएगी। इससे पहले पिट्टी ने गो फर्स्ट एयरलाइन के विमान खरीदने में अपनी इच्छा जताई थी। उन्होंने इसके लिए बकायदा बोली भी लगाई थी। बता दें कि निशांत पिट्टी ने स्पाइस जेट के मुखिया अजय सिंह के साथ मिलकर बिजी बी एयरवेज में बड़ी हिस्सेदारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed