फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Plane tech issue San Francisco bound flight Delhi Return Update Passengers on IGI airport hindi news

Air India Plane Return: आठ घंटे तक अटकी 230 यात्रियों की सांसें! US जा रहा एअर इंडिया विमान दिल्ली लौटाया गया

Wed, 27 May 2026 01:21 PM IST
Jyoti Bhaskar पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Wed, 27 May 2026 01:21 PM IST
सार

Air India Plane Return: एअर इंडिया का विमान एक बार फिर तकनीकी खामी के कारण चर्चा में है। विमान में आई गड़बड़ी के बाद 230 यात्रियों की सांसें करीब आठ घंटे तक अटकी रही। गड़बड़ी के कारण अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के इस विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Air India Plane tech issue San Francisco bound flight Delhi Return Update Passengers on IGI airport hindi news
एअर इंडिया के विमान में खराबी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटाया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को जा रहे इस विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे। बुधवार सुबह तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद इस विमान को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौटाया गया।

विज्ञापन

हलक में अटकी बोइंग कंपनी के विमान में सवार यात्रियों की जान

विमान आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद वापस लौटने को लेकर जारी एयरलाइन और उड़ान-ट्रैकिंग डाटा के अनुसार, विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे। इस उड़ान संख्या एआई-173 का मॉडल बोइंग 777-300 ईआर है।

विज्ञापन

चीनी हवाई क्षेत्र से गुजरते समय खराबी

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान तीन घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा। चीनी हवाई क्षेत्र से गुजरते समय विमान में खराबी की सूचना मिली और मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत इसे भारतीय राजधानी वापस मोड़ दिया गया। इस संबंध में एअर इंडिया की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि विमान सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना की तकनीकी जांच एअर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी समस्या को लेकर एअर इंडिया ने क्या बताया?

हालांकि, घटना के तत्काल बाद जारी बयान में एयरलाइन की तरफ से तकनीकी समस्या को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी गई। विमानों को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वेबसाइट्स में एक- फ्लाइटरडार24 के डेटा से भी विमान को अमेरिका जाते समय दिल्ली वापस लौटाए जाने की पुष्टि हुई।



ये भी पढ़ें- 

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्या?

एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सैन फ्रांसिस्को की इस फ्लाइट में जा रहे यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई। यात्रियों को जलपान, होटल में ठहरने जैसे विकल्प भी दिए गए। एयरलाइन के मुताबिक जमीनी टीमें सभी जरूरी सहायता प्रदान कर रही हैं। यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed