फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India passengers onboard Gatwick-Amritsar flight face water leakage inside cabin

Air India: एयर इंडिया की उड़ान में अचानक ओवरहेड स्टोरेज से टपकने लगा पानी, एयरलाइन ने घटना पर खेद जताया

Thu, 30 Nov 2023 11:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Nov 2023 11:17 PM IST
सार

Air India: एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें इस अप्रत्याशित घटना पर खेद है।

विज्ञापन
Air India passengers onboard Gatwick-Amritsar flight face water leakage inside cabin
एयर इंडिया की गैटविक-अमृतसर उड़ान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गैटविक से अमृतसर जा रहे एयर इंडिया की एक उड़ान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विमान के ओवरहेड स्टोरेज एरिया से पानी टपकता हुआ दिखाई दे रहा है और बगल की सीटों पर यात्री बैठे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एयरलाइन ने इस घटना पर खेद जताया है। 

विज्ञापन

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बयान में कहा कि 24 नवंबर को गैटविक से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या AI-1694 के केबिन के अंदर कांडेनशेसन एडजस्टमेंट की एक दुर्लभ घटना हुई थी। गैटविक हवाई अड्डा ब्रिटेन में है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा, प्रभावित पंक्तियों में बैठे हमारे कुछ मेहमानों को तुरंत अन्य खाली सीटों पर स्थानांतरित कर दिया गया और परिस्थितियों को देखते हुए केबिन क्रू ने मेहमानो को सहज बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। एयर इंडिया विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए प्रतिबद्ध है और हमें इस अप्रत्याशित घटना पर खेद है।
 

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए एक यूजर ने कहा,'फ्लाई विद अस- यह एक यात्रा नहीं है - यह एक अनुभव ज्यादा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed