फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India One PM Modi uses new vvip aero plane to go to Bangladesh

एयर इंडिया वन: पीएम मोदी ने पहली बार इस्तेमाल किया नया वीवीआईपी विमान, जानें तमाम खासियत

Fri, 26 Mar 2021 06:03 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 26 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Air India One PM Modi uses new vvip aero plane to go to Bangladesh
बांग्लादेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (26 मार्च) को विशेष रूप से निर्मित नए वीवीआईपी विमान में सवार होकर दिल्ली से ढाका के लिए रवाना हुए। किसी विदेश यात्रा के लिए पहली बार इस विमान का इस्तेमाल किया गया। बता दें कि पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर बांग्लादेश गए हैं।

विज्ञापन


भारत-बांग्लादेश मना रहे स्वर्ण जयंती वर्ष
गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश 1971 के युद्ध में मिली विजय का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे हैं। दिसंबर 1971 में हुए युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, जिसके बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। 
विज्ञापन


ढाई घंटे में बांग्लादेश पहुंचा एयर इंडिया वन
बोइंग ने पिछले साल अक्टूबर में भारत सरकार को वीटी-एएलडब्ल्यू रजिस्ट्रेशन नंबर वाले बी777 विमान की आपूर्ति की थी। विमान को एआई1 या एयर इंडिया वन पुकारा जाता है। इस विमान ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से उड़ान भरी और सुबह करीब 10:30 बजे ढाका हवाईअड्डे पर उतरा। रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-एएलवी वाला एक और विशेष निर्मित बी777 विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग ने पिछले साल अक्टूबर में भारत सरकार को सौंपा था। विशेष रूप से निर्मित ये दोनों विमान केवल राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है इस विमान की खासियत
इन विमानों को वीवीआईपी यात्रा के लिहाज से विशेष रूप से तैयार करने के लिए बोइंग को वापस भेजा गया था। इससे पहले ये दोनों 2018 में कुछ महीने तक एयर इंडिया के व्यावसायिक बेड़े में शामिल रहे थे। बी777 विमानों में अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली होती हैं जिन्हें लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड कांउटरमेजर्स और सेल्फ-प्रोटेक्शन सुइट्स कहा जाता है। Air India One के दोनों विमानों की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा के विशेष इंतजाम के लिए इसमें 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन सुरक्षा प्रणालियों में अकेले अमेरिका के साथ शामिल विदेशी सैन्य बिक्री सौदे में 1,365 करोड़ की लागत आई है। 
 

  • इस कॉरपोरेट जेट में 858 वर्गफुट क्षेत्र मिलता है। इसमें काम करने, आराम और सोने के लिए, खाना खाने के लिए कुल 6 कमरे दिए गए हैं। इसमें 78 फुट लंबे और 11 फुट चौड़ी बॉडी वाले कैबिन दिए गए हैं, जिसमें यात्रियों को झुकना नहीं पड़ेगा। इसमें किंग साइज बेड और फुल शॉवर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
  • Airbus ACJ 220 कॉरपोरेट जेट में एक साथ 18 लोग सफर कर सकते हैं। 
  • यह कॉरपोरेट जेट एक बार में 10,463.50 किलोमीटर तक बिना रुके उड़ सकता है। आसाना भाषा में समझें तो अगर यह लॉस एजेंलिस से उड़ान भरता है, तो यह सीधे लंदन तक की दूरी तय कर सकता है।
  • Airbus ACJ 220 कॉरपोरेट जेट की कीमत 8.1 करोड़ डॉलर है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 596 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed