{"_id":"63a7a56d6ea54b5fd575e43a","slug":"air-india-launches-fogcare-flyers-allowed-to-reschedule-cancel-flights-impacted-by-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: कोहरे के कारण उड़ान को पुनर्निर्धारित या रद्द कर सकेंगे एअर इंडिया के यात्री, नहीं देना होगा शुल्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: कोहरे के कारण उड़ान को पुनर्निर्धारित या रद्द कर सकेंगे एअर इंडिया के यात्री, नहीं देना होगा शुल्क
Sun, 25 Dec 2022 06:51 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:51 AM IST
सार
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि प्रभावित उड़ानों पर यात्रियों को उड़ान-विशिष्ट परामर्श के साथ ग्राहकों के अनुकूल ई-मेल, कॉल और एसएमएस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने 'फॉगकेयर' पहल शुरू की।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोहरे के कारण उड़ान में देरी को लेकर एअर इंडिया के यात्री प्रभावित उड़ानों को पुनर्निर्धारित या रद्द कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। विमानन कंपनी ने शनिवार को कहा कि यात्रियों को कोहरे के कारण उड़ान में होने वाली परेशानी को कम करने के लिए ‘फॉगकेयर’ पहल शुरू की है। यह विशेष रूप से दिल्ली हवाई अड्डे से प्रस्थान करने और आने वाली उड़ानों के लिए होगा।
विज्ञापन
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि प्रभावित उड़ानों पर यात्रियों को उड़ान-विशिष्ट परामर्श के साथ ग्राहकों के अनुकूल ई-मेल, कॉल और एसएमएस भेजे जाएंगे। इससे उन्हें कोहरे से संबंधित व्यवधानों के कारण असुविधा को कम करने के लिए आसान विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन