{"_id":"5b038e614f1c1be8408b6d9b","slug":"air-india-goa-to-mumbai-flight-on-board-makes-emergency-landing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के गोवा-मुंबई विमान में आई खराबी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया के गोवा-मुंबई विमान में आई खराबी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 22 May 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
air india
एयर इंडिया की गोवा से मुंबई जा फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से आपात स्थिति में लैंडिंग कराना पड़ा। इस विमान 143 यात्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि विमान को हाइड्रोलिक विफलता के कारण आपात स्थिति में उतारना पड़ा है।
विज्ञापन
इस मामले में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार रात साढे आठ बजे विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर पूरी तरह आपात स्थिति लागू कर दी गई। प्रवक्ता ने कहा, "विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इसमें 143 लोग सवार थे।"
विज्ञापन
वहीं, एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद मुख्य रनवे को बंद कर दिया गया। जिसको रात 9 बजकर 40 मिनट पर फिर से शुरू कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान विमानों के परिचालन के लिए दूसरे रनवे का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन