एअर इंडिया विमान में आग का अलर्ट: सऊदी अरब के मदीना में करानी पड़ी लैंडिंग, न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी फ्लाइट
न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में कॉकपिट में पीछे के कार्गो हिस्से में आग का अलर्ट मिला। सुरक्षा के लिए पायलट ने विमान को सऊदी अरब के मदीना में इमरजेंसी लैंड कराया। हालांकि जांच में अलर्ट फर्जी निकला।
विस्तार
न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हवा में ही आग लगने का संकेत मिला। गुरुवार दोपहर विमान के कॉकपिट में पीछे के कार्गो हिस्से में आग की चेतावनी मिलते ही हालात गंभीर हो गए और पायलट को तुरंत फैसला लेना पड़ा। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को सऊदी अरब के मदीना में इमरजेंसी लैंड कराया गया।
बता दें कि यह फ्लाइट बोइंग 777 थी, जो न्यूयॉर्क (जेएफके) से मुंबई आ रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर पायलट ने तुरंत फैसला लेते हुए विमान को मदीना में प्राथमिकता के आधार पर लैंड कराया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित तरीके से उतर गया और किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई। लैंडिंग के बाद जब विमान की जांच की गई, तो पता चला कि आग लगने का संकेत पूरी तरह से फर्जी था।
ये भी पढ़ें:- कतर के अमीर से PM मोदी ने की बात: होर्मुज सुरक्षा का उठाया मुद्दा और हमलों की निंदा की, ईद की भी दी शुभकामनाएं
एअर इंडिया ने बयान जारी कर दी जानकारी
एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रही। जांच के बाद विमान को फिर से उड़ान के लिए क्लियर कर दिया गया और वह मुंबई के लिए रवाना हो गया। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में डर का माहौल जरूर बना, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
ये भी पढ़ें:- ईरान ने अमेरिकी F-35 को बनाया निशाना?: एयरबेस पर आपात स्थिति में उतरा विमान; IRGC ने जारी किया वीडियो
सोमवार को भी हुआ था ऐसा
इससे पहले सोमवार को भी न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयरलाइन के ए350 विमान को एक तकनीकी खराबी के कारण आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया। विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। इसके साथ ही यात्री और चालक दल के सदस्य आयरलैंड के शैनन शहर में फंस गए। बोइंग 787 विमान से संचालित यह विशेष उड़ान बुधवार दोपहर को ज्यूरिख से शैनन के लिए रवाना हुई और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुई।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.