फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India flight 'Around the World'makes the world record

एयर इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड, साढ़े सात घंटे तक समुद्र के ऊपर उड़ती रही फ्लाइट

Sun, 23 Oct 2016 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Oct 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
Air India flight 'Around the World'makes the world record
एयर इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,साढ़े सात घंटे तक समुद्र के ऊपर उड़ता रहा विमान - फोटो : social media

एयर इंडिया ने सबसे लंबी उड़ान भरने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की दूरी मात्र 14.5 घंटे में तय किया। आमतौर पर ये दूरी तय करने में फ्लाइट को 17.5 घंटे लगते हैं। एयर इंडिया ने फ्लाइट को प्रशांत महासागर के रास्ते भेजकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सबसे लंबी दूरी की नॉनस्टॉप यात्रा का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड एयर इंडिया ने बनाया है। 

विज्ञापन


एयर इंडिया की फ्लाइट ने 14.5 घंटे में 15,300 किलोमीटर की दूरी तय की। बता दें कि प्रशांत महासागर का रास्ता अटलांटिक महासागर के रास्ते से करीब 1,400 किलोमीटर लंबा है। विमान ने 2 घंटे से कम समय में ही इस यात्रा को पूरा कर लिया। पहले दिल्ली से सैन प्रांसिस्को जाने के लिए विमान को अटलांटिक महासागर के रास्ते भेजा जाता था।
विज्ञापन


एयर इंडिया के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की तरफ घूमती है और हवा भी इसी दिशा में चलती है। पश्चिम की तरफ उड़ना मतलब तेज हवा का सामना करना, जबकि पूर्व की तरफ उड़ने से आसानी होती है।' अधिकारी ने आगे बताया कि अटलांटिक के रास्ते सैन फ्रांसिस्को जाते समय आमतौर पर 24 किलो/घंटा की रफ्तार से हेडविंड मिलती है, जिससे विमान देर से पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान के वक्त इस विमान में चार पायलट रजनीश शर्मा, गौतम वर्मा, एमए खान और एसएन पालेकर के अलावा 10 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। इस नए कीर्तिमान को बनाने के बाद सभी बेहद उत्साहित हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed