फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Flight AI 2030 Emergency Landing at Jaipur Airport After Bomb Threat and Hijack Alert

एअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की अफवाह!: दिल्ली आ रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है मामला?

Wed, 14 Oct 2026 10:29 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 14 Oct 2026 10:29 AM IST
सार

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट AI-2030 को सुरक्षा अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद सीआईएसएफ, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने विमान और सामान की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी में बम की धमकी की बात सामने आई थी, जबकि एक एयरपोर्ट अधिकारी ने हाईजैक की अफवाह की बात कही। 

विज्ञापन
Air India Flight AI 2030 Emergency Landing at Jaipur Airport After Bomb Threat and Hijack Alert
एयर इंडिया फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में सुरक्षा अलर्ट मिला था। इसके बाद विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। शुरुआती जानकारी में बम की धमकी और हाईजैक की बात सामने आई थी। हालांकि, एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि अभी तक हाईजैक की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया
जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान को अलग जगह पर ले जाया गया। इसे आइसोलेशन बे कहा जाता है। यहां सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने विमान की तलाशी ली। यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया। 

विज्ञापन

भारतीय हवाई क्षेत्र के पास मिला अलर्ट
बताया जा रहा है कि विमान भारतीय हवाई क्षेत्र के करीब पहुंच रहा था। इसी दौरान सुरक्षा अलर्ट मिला। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को दिल्ली के बजाय जयपुर भेजने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बम की धमकी या हाईजैक की अफवाह?
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर अमर उजाला को बताया कि मामला बम की धमकी का नहीं, बल्कि हाईजैक की अफवाह का था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है। ऐसे में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।


यह भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: कैबिनेट की बैठक में बोनस पर लग सकती है मुहर, जानिए किसे-कितना मिलेगा फायदा


खबर लिखे जाने तक एयरपोर्ट प्रशासन और एअर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। सुरक्षा अलर्ट कैसे मिला और इसके पीछे की असली वजह क्या थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

पहले भी विमान की करानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग
एअर इंडिया ग्रुप के विमान में इससे पहले ऐसी घटना 31 अगस्त 2026 को हुई थी। तब सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-170 के टॉयलेट में ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर मिला था। इसके बाद पायलट ने विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी। विमान में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित थे। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed