फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India: First night landing at Port Blair Airport, Air India plane landed safely at night

Air India: पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर पहली नाइट लैंडिंग, एयर इंडिया का विमान रात में सुरक्षित उतारा गया

Sat, 29 Jun 2024 06:07 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 29 Jun 2024 06:07 PM IST
सार

आईएनएस उत्क्रोश पर एयर इंडिया का विमान पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर पहली बार रात में सफलतापूर्वक उतरा है।

विज्ञापन
Air India: First night landing at Port Blair Airport, Air India plane landed safely at night
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया का एयरबस ए321 शुक्रवार शाम को आईएनएस उत्क्रोश पर उतरा। इस विमाान में 68 यात्री सवार थे। दरअसल, आईएनएस उत्क्रोश अंडमान और निकोबार कमांड के अधीन है। यह पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में ही स्थित है। इस हवाई अड्डे पर रात के पहली बार लैंडिंग कराई गई है। एयर इंडिया का विमान पहली बार यहां सफलतापूर्वक उतरा है।
विज्ञापन


एयर इंडिया का विमान शाम 5:40 बजे कोलकाता से रवाना किया गया। जो कि शाम 7:34 पर पोर्ट ब्लेयर पर उतरा। अंडमान और निकोबार कमांड ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान यात्रियों को उतारने के लिए वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल की ओर बढ़ाया गया। 
विज्ञापन


अंडमान निकोबार कंमाड के अधिकारियों के अनुसार रात में यह सफल लैंडिंग अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के लिए हवाई संपर्क बढ़ाने, द्वीपवासियों को लाभ पहुंचाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ऐतिहासिक घटना पिछले कुछ वर्षों में भारतीय नौसेना, अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के लगातार प्रयासों से संभव हो पाई है।" उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटकों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि को समायोजित करने के लिए एएएल ने वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) को कैट-I में अपग्रेड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडमान और निकोबार कमांड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "उत्क्रोश एयरफील्ड दिन और रात दोनों तरह के संचालन को संभालने में पूरी तरह सक्षम है। इसके रणनीतिक महत्व के अलावा, ये विकास क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने और 'उड़े देश का आम नागरिक' (उड़ान) योजना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed