{"_id":"5954d32f4f1c1b22128b471e","slug":"air-india-disinvestment-a-move-to-please-entrepreneurs-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का आरोप, उद्योगपतियों के फायदे के लिए सरकार ने दी एयर इंडिया के विनिवेश को मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का आरोप, उद्योगपतियों के फायदे के लिए सरकार ने दी एयर इंडिया के विनिवेश को मंजूरी
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
Updated Thu, 29 Jun 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
Air India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटे में चल रही एयर इंडिया में विनिवेश करने की मोदी सरकार द्वारा सैद्घांतिक मंजूरी देने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार कारोबारियों को खुश करने के लिए ऐसा कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि चुनाव पास हैं। गौरतलब है कि मोदी कैबिनेट ने बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अय्यर ने कहा, जब अडाणी को सभी किसानों की तुलना में कहीं ज्यादा कर्ज मिल सकता है तो यह बिल्कुल स्पष्ट संकेत है कि सरकार द्वारा एयर इंडिया के विनिवेश को मंजूरी कारोबारियों को खुश करने के लिए उठाया गया एक कदम है। उनका इरादा बिल्कुल साफ है। चुनाव नजदीक हैं और इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं, राष्ट्र हित में नहीं।
विज्ञापन
वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस तरह के कदम से एससी और एसटी वर्गों से नौकरियों के अवसर छिनेंगे।
गौरतलब है कि एयर इंडिया के बढ़ते घाटे को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। यह फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद एयर इंडिया की आर्थिक हालत में सुधार नहीं हो पाया था। इससे पहले जेटली कई बार कह चुके हैं कि देश के करीब 85 फीसदी यात्री निजी विमानन कंपनी में सफर करते हैं। इसलिए शत प्रतिशत लोग भी सफर करें तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन