फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Delhi-Vancouver flight takes off after 22 hours delay

MUMBAI: एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से 22 घंटे बाद उड़ान भरी, एक दिन पहले ही DGCA ने दिया था नोटिस

Sun, 02 Jun 2024 02:27 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क
अमर उजाला, न्यूज डेस्क Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jun 2024 02:27 PM IST
सार

एयर इंडिया की वैंकूवर फ्लाइट ने दिल्ली से 22 घंटे की देरी के बाद रविवार सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरी। एक हफ्ते में एयर इंडिया की तीसरी बार फ्लाइट में लंबी देरी हुई है। उड़ान में हुई देरी के बाद यात्रियों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। 

विज्ञापन
Air India Delhi-Vancouver flight takes off after 22 hours delay
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एयर इंडिया की वैंकूवर फ्लाइट ने दिल्ली से आखिकार 22 घंटे की देरी के बाद रविवार सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भर दी। सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट को शनिवार सुबह साढ़े 5 बजे शेड्यूल किया गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसमें देर हो गई।

विज्ञापन


एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या और क्रू सदस्यों के देरी से आने के कारण AI 185 को उड़ान भरने में देरी हुई।

एक सप्ताह में तीसरी बार फ्लाइट देर होने के कारण यात्रियों को असुविधा हुई

इस हफ्ते में कम से कम यह तीसरी बार है, जब लंबी दूरी की फ्लाइट में काफी देर होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 

इसके पहले गुरुवार को दिल्ली सैन फ्रांसिस्को फ्लाइ नेट 30 घंटे से भी ज्यादा समय तक देर की थी। सैन फ्रांसिस्को को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर गुरुवार को शेड्यूल किया गया था लेकिन फ्लाइट ने अगले दिन रात 9 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरी। हालांकि यात्रियों को इतनी असुविधा होने के बाद भी टाटा ग्रुप की एयर इंडिया की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


फ्लाइट में देरी होने पर  सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया

वहीं श्वेता पुंज नाम की एक पत्रकार ने एक्स पर नागरिक उड्डयन मं ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए लिखा ‘निजीकरण की कोई कहानी अगर फेल हुई है तो वह है एयर इंडिया 183 की उड़ान में 8 घंटे से भी ज्यादा की देर होना। यात्रियों को बिना एयर कंडीशन के फ्लाइट में चढ़ाया गया और उनके बेहोश होने पर बाद में उन्हें उतार दिया गया। यह अमानवीय है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया पहले भारत सरकार के अंतर्गत थी लेकिन निजीकरण के बाद इसे टाटा को सौंप दिया गया। 

एयरइंडिया ने माफी मांगते हुए 350 अमेरिकी डॉलर का वाउचर का प्रस्ताव

सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट में देरी होने पर शनिवार को एयर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगते हुए 350 अमेरिकी डॉलर का वाउचर मुआवजा के रूप में देने का प्रस्ताव दिया। साथ ही एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि बोइंग 777 में कुछ खराबी होने और एयर कंडिशन खराब होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके लिए हम माफी मांगते हैं। 

एक दिन पहले ही DGCA ने कारण बताओ नोटिस जारी किया

एक दिन पहले ही नियामक नागर विमानन महानिदेशालय( DGCA) ने फ्लाइट के उड़ान भरने में देरी होने और यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

 

कारण बताओ नोटिस में वॉचडॉग ने दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, 30 मई को  दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट AI 183 और 24 मई को मुंबई से सैन फ्रांसिस्को के लिए AI 179 फ्लाइट में देरी होने का जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed