फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Delhi-Amritsar flight briefly infringes Pakistani airspace, probe ordered

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में कैसे घुसा एअर इंडिया का विमान?: DGCA ने बताई पूरी कहानी, एटीसी और क्रू पर गिरी गाज

Wed, 24 Jun 2026 06:59 PM IST
Rahul Kumar आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 24 Jun 2026 06:59 PM IST
सार

एअर इंडिया की दिल्ली-अमृतसर उड़ान एआई-479 अमृतसर में लैंडिंग के दौरान गो-अराउंड के समय कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है और नियामक एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी है। अब इस मामले में डीजीसीए ने विस्तार से जानकारी दी है और लापरवाही पर ATC और क्रू पर गाज गिरी है।

विज्ञापन
Air India Delhi-Amritsar flight briefly infringes Pakistani airspace, probe ordered
मामले की होगी जांच - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान के कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान 'गो-अराउंड' प्रक्रिया में था, तभी वह सीमित समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में चला गया।

विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम पर डीजीसीए का जवाब

अब इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि 22 जून 2026 को एअर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर जाने वाली उड़ान एआई-479 एक विशेष परिस्थिति के कारण कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। हालांकि, पूरी प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों के समन्वय में हुई और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली लौट आया। डीजीसीए के अनुसार, एयर इंडिया का एयरबस ए321 विमान (वीटी-पीपीवी) दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरकर पहुंच रहा था। इसी दौरान अमृतसर हवाई अड्डे पर एक अन्य विमान से पक्षी टकराने की घटना हुई थी। इसके बाद रनवे की जांच के लिए एआई-479 को कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


जब विमान को बाद में उतरने के लिए एप्रोच कराया जा रहा था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की ओर से रडार वेक्टरिंग की जा रही थी, तब विमान थोड़े समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चला गया। डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि इस दौरान पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया था और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही। अधिकारियों के मुताबिक बाद में विमान को अमृतसर में उतारने के बजाय वापस दिल्ली भेजने का फैसला लिया गया। विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। डीजीसीए ने कहा कि घटना के दौरान यात्रियों और विमान की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं आया और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर एटीसी और एयर इंडिया के ऑपरेटिंग क्रू पर कार्रवाई
वहीं, घटना की जानकारी नियामक को समय पर नहीं देने पर डीजीसीए ने अमृतसर के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और एयर इंडिया के ऑपरेटिंग क्रू के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई की है। पाकिस्तान एटीसी से समन्वय के बाद विमान को दिल्ली डायवर्ट किया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद विमान दोबारा अमृतसर के लिए रवाना हुआ। एयर इंडिया ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Samwad 2026: 'भारत अब नेतृत्व करने की स्थिति में', अमर उजाला संवाद में जेपी नड्डा ने गिनाए 12 साल के बदलाव

गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन?

एअर इंडिया के अनुसार, यह घटना 22 जून को उड़ान संख्या एआई-479 के साथ हुई, जो दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। एयरलाइन ने बताया कि अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरते समय किसी कारण से विमान को गो-अराउंड प्रक्रिया अपनानी पड़ी। इसी दौरान विमान ने थोड़े समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। एयरलाइन ने कहा कि घटना की जानकारी संबंधित नियामक एजेंसियों को दे दी गई है और आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है। एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि विमान के चालक दल ने अमृतसर में गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान सीमित स्तर पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। गो-अराउंड ऐसी प्रक्रिया होती है, जब किसी कारण से विमान पहली कोशिश में सुरक्षित रूप से लैंड नहीं कर पाता और उसे दोबारा ऊंचाई लेकर एक और प्रयास करना पड़ता है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के लिए बंद है

पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद बढ़े सीमा तनाव के बाद भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। यह प्रतिबंध नागरिक और सैन्य दोनों तरह की भारतीय उड़ानों पर लागू है। हाल ही में पाकिस्तान ने इस प्रतिबंध को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया है। भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा रखा है।

भारतीय एयरलाइंस पर क्या पड़ रहा है असर?

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण एअर इंडिया और इंडिगो जैसी भारतीय एयरलाइंस को यूरोप, मध्य एशिया और उत्तरी अमेरिका जाने वाली उड़ानों के लिए लंबे वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं। विमान अब अरब सागर, यूएई और ओमान के रास्ते उड़ान भर रहे हैं। इससे उड़ान का समय बढ़ रहा है और एयरलाइंस की परिचालन लागत भी बढ़ गई है। लंबे मार्ग अपनाने के कारण विमानों को अतिरिक्त ईंधन ले जाना पड़ रहा है, जिससे यात्री और कार्गो क्षमता प्रभावित हो रही है। बढ़ती लागत का असर हवाई किराए पर भी पड़ सकता है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और पाकिस्तान के प्रतिबंध के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित भी करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed