{"_id":"69c085cc78e43b4cb90258a4","slug":"air-force-personnel-arrested-spying-pakistan-sending-intelligence-assam-chabua-air-force-station-rajasthan-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी आकाओं को भेज रहा था खुफिया जानकारी, जासूसी के आरोप में वायुसेना कर्मी गिरफ्तार; जानें कैसे खुला राज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी आकाओं को भेज रहा था खुफिया जानकारी, जासूसी के आरोप में वायुसेना कर्मी गिरफ्तार; जानें कैसे खुला राज
Mon, 23 Mar 2026 05:44 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:44 AM IST
सार
राजस्थान की इंटेलिजेंस टीम ने यह कार्रवाई की है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी की कुंडली खंगाली है। हालांकि, स्थानीय पुलिस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, रविवार को एलआईयू समेत अन्य खुफिया एजेंसी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लाहुरपार पहुंची और सुमित की जानकारी जुटने में लगी रहीं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला गिरफ्तार
- फोटो : ANI
विस्तार
राजस्थान में असम के वायुसेना अड्डे में तैनात पर एक नागरिक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी एजेंटों तक पहुंचा रहा था। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (खुफिया विभाग) प्रफुल्ल कुमार ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित लाहुरपार निवासी सुमित कुमार (36) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ स्थित वायुसेना के अड्डे छबुआ में कार्यरत है। वह वायुसेना के अड्डे पर एमटीएस पद पर रहते हुए सिविल कार्य देखता है।
विज्ञापन
गोपनीय जानकारी भेज रहा था पाकिस्तान
प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सुमित कुमार अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वायुसेना के अड्डे से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं एकत्रित करता था और सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान में सक्रिय आकाओं तक पहुंचाता था। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबरा राम की गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुमित कुमार के संबंध में जानकारी मिली थी।
प्रयागराज में आरोपी की कुंडली खंगाली
राजस्थान की इंटेलिजेंस टीम ने यह कार्रवाई की है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी की कुंडली खंगाली है। हालांकि, स्थानीय पुलिस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, रविवार को एलआईयू समेत अन्य खुफिया एजेंसी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लाहुरपार पहुंची और सुमित की जानकारी जुटने में लगी रही। एजेंसी पता लगा रही हैं कि सुमित कब से प्रयागराज से बाहर था। इसके परिवार में कौन-कौन है। किन-किन लोगों से इसका संपर्क है।
2023 से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को राजस्थान खुफिया विभाग और वायु सेना खुफिया विभाग के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में था और पैसों के बदले गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में गोपनीयता अधिनियम, 1923 और भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। व्यापक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।