असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद वायु सेना का AN32 विमान लापता, 13 लोग थे सवार
- एएन-32 का पूरा नाम एंटोनोव-32 है।
- इस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में दो इंजन लगे होते हैं।
- इसमें अधिकतम 50 लोग सवार हो सकते हैं।
- यह विमान 55°C से भी अधिक के तापमान में 'टेक ऑफ' कर सकता है और 14, 800 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है।
- इस विमान में पायलट, को-पायलट, गनर, नेविगेटर और इंजीनियर सहित 5 क्रू-मेंबर होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Air Force launches Sukhoi-30 combat aircraft and C-130 Special Ops aircraft on a search mission for locating the IAF AN-32 Aircraft that last contacted ground sources at 1 PM https://t.co/AciubbR92w
— ANI (@ANI) June 3, 2019विज्ञापन
वायुसेना ने कहा कि हवा और जमीन पर विमान की तलाश रात में भी जारी रहेगी। विमान क्रैश होने की संभावित जगहों के बारे में पता लगाया गया है, हालांकि अभी तक मलबे जैसे चीज नहीं दिखी है।
Indian Air Force on missing AN-32 Aircraft that last contacted ground sources at 1 PM: Search ops will continue from air&by ground parties of Indian Army through the night. Some reports of possible location of crash site were received, however, no wreckage has been sighted so far
— ANI (@ANI) June 3, 2019
तीन साल पहले भी लापता हुआ था एएन-32
इससे पहले 2016 में चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा एएन-32 विमान लापता हो गया था। उस समय विमान में भारतीय वायुसेना के 12 जवान, 6 क्रू-मेंबर, 1 नौसैनिक, 1 सेना का जवान और एक ही परिवार के 8 सदस्य मौजूद थे। इसकी तलाश में एक पनडुब्बी, आठ विमान और 13 पोत लगाए गए थे। तब इस विमान का लापता होना एक गुत्थी बन गया था। अह तक इसका ना मलबा मिला और ना ही यात्री।
भारतीय वायुसेना के बेड़े में इस वक्त करीब 100 एनएन-32 विमान हैं जो मुख्य तौर पर ट्रांसपोर्ट के काम में लगे हैं। दुनिया में करीब 240 विमान ऑपरेशनल हैं। इस वक्त भारतीय वायुसेना के अलावा श्रीलंका, अंगोला और यूक्रेन की वायुसेना के पास भी ये विमान हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ, एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बातचीत की है। उन्होंने विमान खोजने के लिए किये जा रहे प्रयासों की रिपोर्ट मांगी है, साथ ही सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
Defence Minister Rajnath Singh: Spoke to Vice Chief of IAF, Air Marshal Rakesh Singh Bhadauria regarding the missing IAF AN-32 Aircraft which is overdue for some hours. He has apprised me of steps taken by IAF to find the aircraft. I pray for the safety of all passengers on board https://t.co/FVEjyhAsYN
— ANI (@ANI) June 3, 2019