फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air fare in the country less than auto riksha says Junior Civil Aviation Minister Jayant Sinha

मोदी के मंत्री का दावा- देश में विमान का किराया ऑटो से भी कम

Tue, 04 Sep 2018 04:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 04 Sep 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
Air fare in the country less than auto riksha says Junior Civil Aviation Minister Jayant Sinha

गोरखपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने आए केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि नागर विमानन क्षेत्र में क्रांति साफ तौर पर देखी जा सकती है। वर्ष 2013 में सफर करने वाले घरेलू यात्रियों की संख्या करीब छह करोड़ थी, जो 2018 में 12 करोड़ हो गई है। यानी दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। उस दौरान 75 एयरपोर्ट संचालित थे, जो अब बढ़कर 100 हो गए हैं। जिस एयरपोर्ट पर महज दो से तीन फ्लाइट की सुविधा थी, वहां संख्या बढ़कर 30 हो गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑटो रिक्शा से भी विमान का किराया कम हो गया है। बोले- इंजीनियर हूं। आंकड़ों के हिसाब से बात करता हूं। वर्तमान में ऑटो का किराया 10 रुपये प्रति किलोमीटर है जबकि विमान में सफर के लिए करीब चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से ही किराया खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


देश में ही बनेंगे विमान और ड्रोन

वहीं केंद्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि दुनिया की तुलना में भारत का विमानन क्षेत्र 20 फीसदी ज्यादा तेजी से दौड़ रहा है। यही रफ्तार रही तो जल्द ही एक हजार विमान खरीदने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई सफर कर सकेंगे, की बात कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरी तरह साकार हो रहा है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्द रेलवे- बस स्टेशनों की ही तरह हवाई अड्डों पर भी भीड़ दिखाई देगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विमानन क्षेत्र की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार नई नीति बनाने की तैयारी में है। मंशा है कि अमेरिका और यूरोप से विमान न खरीदा जाए। 

देश में ही विमान और ड्रोन बनाने की व्यवस्था की जा रही है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि विमान, ड्रोन निर्माण के कुछ हिस्से की जिम्मेदारी यूपी को भी दी जाएगी। इससे यूपी की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


केंद्रीय मंत्री ने गोरखपुर एयरपोर्ट को मुंबई, दिल्ली और कोलकाता एयरपोर्ट जैसा बनाने का भरोसा दिलाया और कहा कि गोरक्ष नगरी का एयरपोर्ट आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा। टर्मिनल के दो फेज का काम पूरा हो चुका है। उद्घाटन समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला और यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी समेत कई भाजपा नेता, अफसर मौजूद रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed