फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air chief marshal vr chaudhari said future war will be in space cyber all domain need to prepare

Air Chief: 'भविष्य की लड़ाईयां अंतरिक्ष में लड़ी जाएंगी', वायुसेना प्रमुख बोले- हमें भी तैयार रहना होगा

Tue, 21 Mar 2023 02:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 Mar 2023 02:51 PM IST
सार

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में हमें मिली शुरुआती सफलता का हमें फायदा उठाना चाहिए और खुद को भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए।

विज्ञापन
air chief marshal vr chaudhari said future war will be in space cyber all domain need to prepare
वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी का कहना है कि अंतरिक्ष को हथियारबंद करने की शुरुआत हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब भविष्य की लड़ाईयां जमीन, समुद्र, आसमान के साथ ही साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी लड़ी जाएंगी। हमें भी अपने अहम ठिकानों की सुरक्षा के लिए अंतरिक्ष में अपनी रक्षात्मक और आक्रामक दोनों ताकतों को बढ़ाना होगा। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में हमें मिली शुरुआती सफलता का हमें फायदा उठाना चाहिए और खुद को भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान वायुसेना प्रमुख ये बातें कही। 

विज्ञापन


जानिए क्यों अहम है अंतरिक्ष तकनीक
वायुसेना प्रमुख ने बीते साल भी एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भविष्य में अंतरिक्ष की ताकत ही विजेता का फैसला करेगी। पिछली सदी में अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी खोज हुई और आज ऐसा समय है कि आधुनिक समाज लगभग पूरी तरह से अंतरिक्ष आधारित तकनीक पर आश्रित हो गया है। हम हर दिन सैटेलाइट आधारित तकनीक का इस्तेमाल अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। जिसमें जीपीएस, टीवी प्रसारण, मोबाइल फोन का इस्तेमाल शामिल है। जीपीएस, हाई स्पीड कम्युनिकेशन और जासूसी के लिए अंतरिक्ष तकनीक का इस्तेमाल अहम सैन्य औजार बन गए हैं। इसके चलते सुरक्षा बलों के लिए भी सैटेलाइट अहम हो गई हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बड़ा कदम: वायुसेना के 39 हवाईअड्डों का नागरिकों के लिए होगा इस्तेमाल, हवाई सेवा सुगम बनाना लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका, चीन और रूस बड़े खिलाड़ी
अंतरिक्ष तकनीक के मामले में अमेरिका, रूस और चीन बड़े खिलाड़ी हैं लेकिन फ्रांस, इस्राइल, भारत और ब्रिटेन भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि जमीन पर लड़ी जा रही लड़ाई भविष्य में अंतरिक्ष में भी दिखेगी और देश एक दूसरे की सैटेलाइट को भी निशाना बनाएंगे। कई देशों के पास अंतरिक्ष में सैटेलाइट को तबाह करने की ताकत आ गई है। हालिया यूक्रेन युद्ध में भी रूस ने यूक्रेन के जीपीएस सिग्नल को बाधित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed