फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Force 39 Military Airfields Identified For Use By Civil Aircraft latest news

बड़ा कदम: वायुसेना के 39 हवाईअड्डों का नागरिकों के लिए होगा इस्तेमाल, हवाई सेवा सुगम बनाना लक्ष्य

Wed, 15 Mar 2023 07:33 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 15 Mar 2023 07:33 AM IST
सार

वायुसेना की इस पहल को सरकार के आम लोगों के लिए हवाई सेवा सुगम बनाने और दूर दराज के इलाकों को हवाई नक्शे में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस योजना को रक्षा मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) मिलकर मूर्त रूप देंगे।
 

विज्ञापन
Air Force 39 Military Airfields Identified For Use By Civil Aircraft latest news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने 39 नए सैन्य हवाईअड्डों और 9 एडवांस लैंडिंग ग्राउंड को नागरिक उड्डयन सेवा के लिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इनमें देश के सुदूर सीमावर्ती इलाकों में स्थित हवाईअड्डे भी शामिल हैं। वायुसेना की इस पहल को सरकार के आम लोगों के लिए हवाई सेवा सुगम बनाने और दूर दराज के इलाकों को हवाई नक्शे में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस योजना को रक्षा मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) मिलकर मूर्त रूप देंगे। वायुसेना ने इन नए एयरबेस की सूची का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन


वायुसेना के पास फिलहाल कुल 124 एयरबेस हैं। इनमें से 60 पूरी तरह ऑपरेशनल हैं। इन सैन्य हवाईअड्डों का साझा इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मतलब है कि नागरिक उड्डयन के साथ ही वायु सेना भी इसका इस्तेमाल करेगी। अभी 23 ऐसे सैन्य हवाई अड्डे हैं जिनका इस्तेमाल नागरिक उड्डयन के लिए पहले से ही किया जा रहा है। इनमें गोवा, गोरखपुर, आदमपुर, दरभंगा, सरवासा, कानपुर, उत्तरलाई और बागडोगरा मुख्य हैं।
विज्ञापन


इलाज में लापरवाही के खिलाफ दिशानिर्देश पर जल्द हो सकता फैसला
उधर, इलाज में लापरवाही के खिलाफ दिशानिर्देश विचाराधीन हैं। जल्द ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) इस पर फैसला ले सकता है और इन्हें सार्वजनिक कर सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचार में लापरवाही के मामलों को लेकर फिलहाल कोई दिशानिर्देश नहीं है, लेकिन इस पर काफी समय से विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग करने के बाद जब आयोग का गठन हुआ तब से अभी तक देश में चिकित्सा शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने से जुड़ी नीतियों पर उनका अधिक जोर है। हालांकि, इस मामले में भी चर्चा लंबे समय से चल रही है। जल्द ही दिशानिर्देशों का ड्राफ्ट स्वरूप सार्वजनिक भी किया जाएगा। चिकित्सा लापरवाही को लेकर अक्सर अस्पतालों में विवाद, हंगामा और मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं।


प्रवासी कामगारों पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों के साथ मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, पीड़ित और आरोपी एक साथ एक निर्माण स्थल पर काम करते थे। तीन लोगों ने सोमवार रात प्रवासी श्रमिकों पर हमला कर दिया। इसमें बंगलापुदुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और फरार चल रहे एक अन्य की तलाश की जा रही है। इस बीच, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक प्रवासी श्रमिक से उसका मोबाइल फोन और नकदी लूटने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed