{"_id":"6188f4b954dac90c702c4e2e","slug":"aimim-mp-asaduddin-owaisi-demand-a-debate-on-the-border-with-china-in-the-winter-session-of-the-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी: शीतकालीन सत्र में हो चीन सीमा विवाद पर बहस, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विवादित सीमा क्षेत्रों का कराया जाए दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओवैसी: शीतकालीन सत्र में हो चीन सीमा विवाद पर बहस, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विवादित सीमा क्षेत्रों का कराया जाए दौरा
Mon, 08 Nov 2021 03:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Nov 2021 03:28 PM IST
सार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की कि सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को सभी विवादित सीमावर्ती इलाकों में ले जाया जाए।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
विस्तार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में चीन के साथ सटी सीमाओं की स्थिति पर बहस की जाए। उन्होंने मांग की कि शीतकालीन सत्र के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर संसद में बहस रखी जाए। इसके साथ ही सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को सभी विवादित सीमावर्ती इलाकों का दौरा कराया जाए। इससे भारत की संप्रभुता मजबूत होगी और अन्य देशों को भी संदेश जाएगा।
विज्ञापन
डीएनए विशेषज्ञ मोहन भागवत दें जवाब
ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के प्रमुख कहते हैं कि भगवान राम राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे। उनका जन्म एक निषाद परिवार में हुआ था। इस पर ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि डीएनए विशेषज्ञ मोहन भागवत को उनके बयान को स्पष्ट करना चाहिए। बीजेपी और आरएसएस के नेताओं को इस पर कुछ बोलना चाहिए।
विज्ञापन