फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief asaduddin owaisi talks about caa BJP candidate from Hyderabad constituency and several issue

Telangana: ओवैसी ने CAA को बताया असंवैधानिक, खुद को बाहुबली बोले जाने पर भड़के एआईएमआईएम प्रमुख

Sat, 13 Apr 2024 03:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 13 Apr 2024 03:56 PM IST
सार

तेलंगाना में गठबंधन को लेकर ओवैसी ने बताया कि वह राज्य में किसी के साथ भी गठबंधन में नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में हमने पीडीएम का गठन किया है।

विज्ञापन
AIMIM chief asaduddin owaisi talks about caa  BJP candidate from Hyderabad constituency and several issue
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को कई मुद्दों पर घेरा है। उन्होंने सीएए, हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पर फर्जी वोट के आरोपों और विदेश मंत्रालय की तरफ से भारतीयों को ईरान और इस्राइल की यात्रा करने से रोकने के लिए एडवायजरी जारी करने जैसे मुद्दों पर मीडिया से बात की।
विज्ञापन


इस दौरान मीडिया द्वारा खुद को बाहुबली कहे जाने पर ओवैसी भड़क गए। उन्होंने कहा, "क्या मतलब इसका? हमारे लिए ये लफ्ज इस्तेमाल मत कीजिए। ऐसा कहिए कि आवाम हमें पसंद करती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

 

ओवैसी ने सीएए को बताया असंवैधानिक
असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को असंवैधानिक बताया है। केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, "भाजपा ने असंवैधानिक कानून सीएए बनाया है। इसे जाति के आधार पर बनाया गया है, जो समानता के अधिकार के खिलाफ है। मैंने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम की एक कॉपी संसद में फाड़ दी। हम सीएए के खिलाफ थे और हैं।"

तेलंगाना में गठबंधन को लेकर ओवैसी ने बताया कि वह राज्य में किसी के साथ भी गठबंधन में नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में हमने पीडीएम का गठन किया है। तेलंगाना में हमने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है। हमारे पास पूरी स्पष्टता है। हमें अपने काम पर भरोसा है। हमें उम्मीद है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।"

भाजपा उम्मीदवार पर लगे फर्जी वोट के आरोपों पर ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी
हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता पर फर्जी वोट के आरोपों पर भी ओवैसा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हर साल जनवरी में नामों को शामिल करने की प्रक्रिया होती है। इसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से सूचियां निकलती है, जिसका अध्यक्ष मैं नहीं हूं। चुनाव से पहले अंतिम मतदाताओं की सूची जारी होती है। नाम हटाने और शामिल करने की सूची जारी होगी। अब आप बताइए कि इसमें मेरा क्या किरदार है? इसका मतलब ये है कि वे चुनाव आयोग को गाली दे रहे हैं।"

ईरान-इस्राइल  की यात्रा के लिए एडवायजरी जारी करने पर मोदी सरकार को घेरा
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच अब इस्राइल-ईरान के बीच युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए केंद्रीय विदेश मंत्रालय की तरफ से भारतीयों को ईरान और इस्राइल की यात्रा करने से रोकने के लिए एक एडवायजरी जारी की गई है। एआईएमआईएम प्रमुख ने इसपर मीडिया से कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत सरकार और इस्राइल सरकार ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। मैं पूछना चाहूंगा कि जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में है तब इस्राइल सरकार के साथ समझौता करके 6000 कर्मचारियों को भारत से इस्राइल भेजा गया और अब ये एडवायजरी जारी कर रहे हैं।" ओवैसी ने आगे कहा कि पीएम मोदी को जल्द उन 6000 कर्मचारियों को वापस भारत लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed