फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says that we are not in the INDIA Alliance and I don't care about it

सियासत: ओवैसी ने बताई विपक्षी गठबंधन से दूरी बनाने की असली वजह; चुनाव में हिस्सेदारी को लेकर कही यह बात

Mon, 18 Sep 2023 11:34 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2023 11:34 PM IST
सार

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इंडिया गठबंधन में शामिल न होने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं। वहां की स्थिति देखकर लगता है कि दम घुटेगा।
 

विज्ञापन
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says that we are not in the INDIA Alliance and I don't care about it
Asaduddin Owaisi (File Photo) - फोटो : ट्विटर/@Asaduddin Owaisi

विस्तार

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कई मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' पर सवाल किए जाने पर ओवैसी ने कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं। हालात देखकर तो लगता है कि वहां दम घुटेगा। मुझे नहीं पता वे अपनी विचारधारा पर भाजपा के खिलाफ क्यों नहीं खड़े हो रहे हैं?
विज्ञापन


गठबंधन में न शामिल होने वाले सवाल पर ओवैसी ने कहा कि अगर वे हमें टिकट देंगे तो उन्हें हिंदू वोट नहीं मिलेगा। राहुल गांधी अमेठी में हार गए, लेकिन वायनाड में जीत गए। वह वायनाड से इसलिए जीते, क्योंकि वहां मुस्लिम लीग है और उसी मुस्लिम लीग ने उन्हें डूबने से बचाया है।
विज्ञापन


ओवैसी बोले- बिना लड़े नहीं जीत पाएंगे
एक कार्यक्रम के दौरान मुसलमानों के चुनाव में हिस्सा लेने पर ओवैसी ने कहा कि जब तक आप लड़ेंगे नहीं, तब तक आप जीत नहीं पाएंगे। अगर आप हार भी जाते हैं तो भी चुनाव में खड़ा होना जरूरी है। अगर आप हार के डर से चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो आप कभी नहीं जीत पाएंगे। जीतने से पहले आपको दो या तीन बार हारना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति से अलग होकर खड़ा होना चाहिए
सांप्रदायिक राजनीति पर ओवैसी ने कहा कि वर्ष 1950 से ही मुसलमानों के लिए माहौल खराब रहा है। उसी कार्यक्रम में राजद सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस माहौल में राजनीति से अलग होकर लड़ना होगा। हो सकता है कि 2024 के बाद इस देश में चुनाव न हो। हमें एकजुटता विकसित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed