फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says Congress is finished

प्रणब मुखर्जी के संघ मुख्यालय जाने को लेकर ओवैसी ने ली चुटकी, कहा- खत्म हो गई कांग्रेस

Sat, 09 Jun 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sat, 09 Jun 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says Congress is finished
- फोटो : ANI

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संघ मुख्यालय जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम के अध्यक्ष ने शुक्रवार को हैदराबाद की मक्का मस्जिद में आयोजित हुई एक सभा के दौरान कहा, 'कांग्रेस खत्म हो गई है, जिस तरह से भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 50 सालों तक कांग्रेस में रहे एक धर्मनिरपेक्ष नेता प्रणब मुखर्जी ने आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया। क्या अब भी आप इस पार्टी से उम्मीद रख सकते हैं?'
विज्ञापन


इस दौरान ओवैसी ने कांग्रेस से साथ साथ बीजेपी पर भी जमकर बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार के चार साल में सांप्रदायिक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जब से पूर्व राष्ट्रपति ने आरएसएस के कार्यक्रम में जाने का न्योता स्वीकार किया था तभी से विरोध का सिलसिला शुरू हो गया था। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता स्वीकार करने के बाद देश में बहस छिड़ गई थी। कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रणब मुखर्जी पर निशाना भी साधा था। हालांकि उनके संबोधन के बाद कांग्रेस काफी सुकून महसूस कर रही है और पी. चिदंबरम जैसे कई कांग्रेसी नेताओं ने प्रणब के भाषण की सराहना भी की। हालांकि उनके भाषण के बाद भी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed