{"_id":"5e4a6fdc8ebc3ef2c42ff335","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-request-telangana-cm-kc-rao-to-put-a-stay-on-npr","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी ने अब एनपीआर के खिलाफ खोला मोर्चा, तेलंगाना सीएम से कहा केरल की तरह तुरंत रोक लगाओ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओवैसी ने अब एनपीआर के खिलाफ खोला मोर्चा, तेलंगाना सीएम से कहा केरल की तरह तुरंत रोक लगाओ
Mon, 17 Feb 2020 04:20 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 17 Feb 2020 04:20 PM IST
सार
एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन), सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) को लेकर लंबे वक्त से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। सरकार के विरोधी दल भी इसे मुद्दा बनाकर राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन), सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) को लेकर लंबे वक्त से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। सरकार के विरोधी दल भी इसे मुद्दा बनाकर राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने फिर एनपीआर को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। ओवैसी ने इस पर तुंरत रोक लगाने की बात कही है।
सोमवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से अनुरोध करता हूं कि वे एनपीआर नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर पर रोक लगाएं, जैसा कि केरल ने किया था। असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि एनपीआर का जनगणना और सामाजिक कल्याण योजनाओं से कोई संबंध नहीं है। यह विशुद्ध रूप से भविष्य में NRC को लागू करने की एक कवायद है।
जामिया मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ दर्ज होनी चाहिए एफआईआर
जामिया मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने झूठ कहा कि वो जामिया के अंदर नहीं घुसी। बल्कि दिल्ली पुलिस जामिया के अंदर घुसी और एक बच्ची की आंख को ज़ख्मी किया। वीडियो से पता चलता है कि बच्चे बाहर निकलना चाहते थे लेकिन पुलिस पीछे से बच्चों को मार रही थी।
जामिया के वाइस चांसलर ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से पुलिस के खिलाफ शिकायत की है, उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

AIMIM chief Asaduddin Owaisi: I request Telangana CM K Chandrashekar Rao to put a stay on National Population Register enumeration as Kerala did. NPR has no relation with the census & social welfare schemes. It is purely an exercise to implement NRC in the future. pic.twitter.com/6Ip7An64B5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 17, 2020