फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi breaks down while addressing a gathering on the last Friday of Ramzan at Mecca Masjid in Hyderabad news in Hindi

हैदराबाद: जुमे की नमाज के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए रोने लगी ओवैसी, खरगोन-जहांगीरपुरी की घटनाओं का किया जिक्र

Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
सार

हैदराबाद में स्थित मक्का मस्जिद में शुक्रवार को असदुद्दीन ओवैसी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते-करते उनका गला रुंध गया और आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi breaks down while addressing a gathering on the last Friday of Ramzan at Mecca Masjid in Hyderabad news in Hindi
जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में स्थित मक्का मस्जिद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने खरगोन और जहांगीरपुरी में सरकार की ओर से अवैध अतिक्रमणों को तोड़े जाने की घटना का जिक्र किया और देश में मुसलमानों के साथ ज्यादती का आरोप लगाया। इसी दौरान बात करते-करते ओवैसी की आंखों में आंसू आ रहे। 

विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी ने यहां पर भरे गले से कहा कि खरगोन में मुसलमानों के घर तोड़ दिए गए। जहांगीपुर में उनके साथ हिंसा हुई। लेकिन हम मैदान छोड़ने वाले नहीं है। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि हम सब्र करेंगे, मैदान नहीं छोड़ेंगे। हम कमर कसेंगे और नफरत फैलाने वाले इन लोगों का मुकाबला करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ओवैसी ने राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिर को ढहाए जाने पर बीजेपी को घेरा था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि राजस्थान के राजगढ़ में एक प्राचीन मंदिर को गिराने का BJP शासित नगर पालिका बोर्ड का निंदनीय फैसला है। हम सभी धर्मों के लिए धर्म की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं और यह एक गंभीर उल्लंघन है. उम्मीद है कि सभी पूजा स्थलों पर हमले के लिए बीजेपी-आरएसएस माफी मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed