फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIMS MBBS entrance exam 2017: CBI registers case ; carries out searches

एम्स प्रवेश परीक्षा नकल मामले में FIR दर्ज, सीबीआई के छापे

Fri, 16 Jun 2017 05:34 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 16 Jun 2017 05:34 AM IST
विज्ञापन
AIIMS MBBS entrance exam 2017: CBI registers case ; carries out searches
- फोटो : अमर उजाला

एम्स एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा में नकल की शिकायत के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने इस मामले में बिहार के बगहा और यूपी के गाजियाबाद में सात जगहों पर छापेमारी की। प्रवेश परीक्षा 28 मई को हुई थी। सूत्रों ने बताया कि बगहा में एक जगह और गाजियाबाद में छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें मोरटा स्थित एचआरआईटी का कैंपस भी शामिल है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने छापेमारी के दौरान डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। खास बात है कि बृहस्पतिवार को ही एम्स प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। यह भी खास है कि टॉप 10 सभी टॉपर कोटा के एक ही कोचिंग संस्थान के हैं। 
विज्ञापन


एम्स की ओर से दी गई शिकायत पर सीबीआई ने यह मामला दर्ज किया है। शिकायत में एम्स ने कहा था कि परीक्षा के प्रश्नपत्र का स्नैपशॉट सोशल मीडिया पर आ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले को उजागर करने वाले आनंद राय ने 31 मई को आरोप लगाया था कि इस साल एम्स की एमबीबीएस में प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो गए थे। राय ने ट्वीट कर प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों की तस्वीर डाली थी। 

नकल करने वाले परीक्षार्थी की हुई पहचान, रिजल्ट रोका, अधिकारियों ने की थी मदद

AIIMS MBBS entrance exam 2017: CBI registers case ; carries out searches

उन्होंने एक सूत्र से प्रश्नपत्र की स्नैपशॉट मिलने का दावा किया था। जिसमें बताया गया था कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान लखनऊ के एक कॉलेज से प्रश्न पत्र लीक हो गए थे। राय ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई अब पूरे मामले की जांच कर रही है। 

नकल करने वाले परीक्षार्थी की हुई पहचान, रिजल्ट रोका, अधिकारियों ने की थी मदद
एम्स की ओर से मामले में गठित की गई समिति ने पेपर लीक होने के आरोपों को खारिज कर दिया था, लेकिन सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी में एक परीक्षा केंद्र के अधिकारियों की मदद से नकल करने वाले परीक्षार्थी की पहचान कर ली गई है और उसका रिजल्ट रोक दिया गया है। 

हालांकि सूत्रों ने इस परीक्षार्थी और उसके सेंटर के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर कैमरा ले जाने की इजाजत दे दी गई, जिसकी मदद से उसने नकल की। नियमों के मुताबिक, परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को नहीं ले जाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed