फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK Panneerselvam and Palaniswami duo elected as party chiefs unopposed news in Hindi Tamil Nadu

तमिलनाडु: फिर से पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी के हाथों में अन्नाद्रमुक की कमान, दो शीर्ष पदों के लिए निर्विरोध हुए निर्वाचित

Mon, 06 Dec 2021 07:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 06 Dec 2021 07:42 PM IST
सार

अन्नाद्रमुक के दो शीर्ष पदों पर ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी को निर्विरोध रूप से चुना गया है। पार्टी की कमान अब इन दो नेताओं के हाथ में ही रहेगी।

विज्ञापन
AIADMK Panneerselvam and Palaniswami duo elected as party chiefs unopposed news in Hindi Tamil Nadu
के पलानीस्वामी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

सोमवार को अन्नाद्रमुक पार्टी में नेतृत्व के शीर्ष दो पदों पर ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी को निर्विरोध रूप से चुना गया। पनीरसेल्वम को पार्टी का संयोजक और पलानीस्वामी को संयुक्त संयोजक के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। पार्टी के निर्वाचन अधिकारी सी पोन्नयन ने चुनाव के परिणामों की घोषणा की।

विज्ञापन


दोनों को सांगठनिक चुनावों में पहली बार सर्वसम्मति से चुना गया। इससे पहले 2017 में पार्टी की महापरिषद की बैठक में दोनों को इन पदों के लिए चुना गया था। नतीजों के एलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक के सांगठनिक सचिव पोन्नयन ने कहा कि इन दो पदों के लिए केवल पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी की ओर से आवेदन प्राप्त हुए थे। परिणाम सामने आने के बाद दोनों शीर्ष नेताओं ने अन्नाद्रमुक के प्रतीक, पार्टी संस्थापक एमजी रामचंद्रन और दिवंगत सुप्रीमो जे जयललिता की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed