फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK Leader sasikala survive a night in jail

जेल में शशिकलाः खाने को मिला रोटी, चावल और सांभर, जमीन पर सोकर बिताई रात

Thu, 16 Feb 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 16 Feb 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
AIADMK Leader sasikala survive a night in jail
फाइलः वीके शशिकला
आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दी गई अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला ने बुधवार को बेंगलुरु की परापन्ना जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। जेल में पहली रात उन्होंने जमीन पर सोकर बिताई। खाने में उन्हें दो रोटी, एक कप चावल और सांभर दिया गया। इसके अलावा शशिकला को बटर मिल्क भी मिला। 
विज्ञापन


कोर्ट की कार्यवाही और मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल में शशिकला को कैदी नंबर 9435 के तौर पर पहचाना जाएगा। शशिकला के साथ इसी मामले में दोषी करार दी गई इलावारसी भी होंगी। इलावारसी को कैदी नंबर 9436 के रूप में पहचाना जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि शशिकला ने कोर्ट से अपने लिए कई सुविधाएं मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। यानी शशिकला को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। उन्हें कोई अलग सेल नहीं दी जाएगी और जेल की सामान्य बैरक में दो अन्य कैदियों के साथ रहना होगा। अन्नाद्रमुक नेता को 2 नंबर बैरक में रखा गया है और उन्हें पहनने के लिए तीन साड़ियां दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशिकला को जेल में श्रम भी करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें जेल में मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का काम मिल सकता है। जेल में उनकी एक दिन की कमाई सिर्फ 50 रुपए होगी, साथ ही रविवार को भी कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। 


बता दें कि अपने नेता के जेल जाने के बाद शशिकला के समर्थकों ने सेंट्रल जेल के बाहर काफी हंगामा किया। इस हंगामे में शशिकला के काफिले की चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed