{"_id":"651d1d8f4c2a46b66607de96","slug":"aiadmk-general-secretary-edappadi-palaniswami-statement-parliament-seats-indi-alliance-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'पुडुचेरी समेत तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे', भाजपा से अलग होने के बाद पलानीस्वामी का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'पुडुचेरी समेत तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे', भाजपा से अलग होने के बाद पलानीस्वामी का दावा
Wed, 04 Oct 2023 01:38 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:38 PM IST
सार
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने बताया कि भाजपा से चार साल पुराने गठबंधन को तोड़ने का फैसले अकेले का नहीं बल्कि दो करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया है।
विज्ञापन
Edappadi Palaniswami
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने सलेम में पार्टी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने अन्नाद्रमुक गठबंधन द्वारा पुडुचेरी समेत तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है। भाजपा से अलग होने के फैसले पर भी पलानीस्वामी ने एक बड़ा बयान दिया है।
अन्नाद्रमुक ने 25 सितंबर को भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया था। पार्टी यह कहकर अलग हुई कि भाजपा अन्नाद्रमुक के पूर्व नेताओं के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रही है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने बताया कि भाजपा से चार साल पुराने गठबंधन को तोड़ने का फैसले अकेले का नहीं बल्कि दो करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम भाजपा से नाता तोड़ने के अपने फैसले पर कायम हैं। भाजपा से नाता तोड़ने का फैसला किसी के दबाव में नहीं लिया गया है। कुछ घटनाएं हमारे कार्यकर्ताओं को आघात की है।' बता दें कि अन्नाद्रमुक ने 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान सहयोगी के रूप में भाजपा के साथ गठबंधन किया था।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि इंडिया गठबंधन अभी पूरी तरह से नहीं बन पाई है। उन्होंने तमिलनाडु सीएम पर निशाना साधते हुए उन्हें इंडिया गठबंधन में शामिल होने से पहले कावेरी जल बंटवारा मुद्दे पर ध्यान देने की नसीहत दी है।