AIADMK चिन्ह मामला: दिनाकरन को मिली जमानत, पासपोर्ट जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएडीएमके पार्टी चुनाव चिंह के घपले में फंसे टीटीवी दिनाकरन को बड़ी राहत मिली है। दिनाकरन और उनके साथी मल्लिकार्जुन को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 5 लाख के बॉन्ड पर जमानत दे दी है। हालांकि, वे देश छोड़कर न जा पाए, इसलिए कोर्ट ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए है।
#FLASH: Delhi Court grants bail to TTV Dinakaran & his aide Mallikarjun over allegedly bribing EC officials for AIADMK's two-leaves symbol pic.twitter.com/HPQi17NB98
— ANI (@ANI_news) June 1, 2017विज्ञापन
दरअसल, पार्टी चीन को लेकर 50 करोड़ की घूस देने के आरोप में दिनाकरन गंभीर पूछताछ का सामना कर रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली क्राइम ब्रांच भी पूछताछ के लिए उनके साथ चेन्नई रवाना हुई। गौरतलब है कि दिनाकरन पर एआईएडीएमके का चुनाव प्रतीक दो पत्ते के बने रहने के लिए चुनाव आयोग के एक अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप लगा था।
पुलिस ने बताया कि दिनाकरन ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने सुकेश को इसके लिए कोई पैसा दिया है। पुलिस ने दावा किया कि उसके पास दिनाकरन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के पास दिनाकरन और सुकेश के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग है।