{"_id":"598d620d4f1c1b51128b4a86","slug":"aiadmk-both-factions-to-be-merged-soon-as-planiswami-met-pm-modi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA में शामिल हो सकते हैं AIADMK के दोनों गुट, पलानीस्वामी ने की पीएम से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
NDA में शामिल हो सकते हैं AIADMK के दोनों गुट, पलानीस्वामी ने की पीएम से मुलाकात
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की राजनीति में AIADMK के दोनों धड़े आपस में एक होकर के एनडीए में शामिल हो सकते हैं। दोनों धड़ों के मिलने से पार्टी राज्य में काफी मजबूत स्थिति में आ जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
दिनाकरन को बाहर करने पर बनी सहमति
दोनों गुट इसलिए एक होने जा रहे हैं, क्योंकि पलानीस्वामी गुट ने शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन को पार्टी से बाहर करने का रास्ता दिखा दिया है। पन्रनीरसेल्वम गुट ने भी दिनाकरन को बाहर करने की काफी लंबे समय से मांग की थी।
तमिलनाडु के मंत्री डी. जयाकुमार ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि पार्टी के दोनों धड़े एक होंगे। वहीं पार्टी का कहना है कि वीके शशिकला को पार्टी का जनरल सेक्रेटरी केवल नए अध्यक्ष के चुनाव तक के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
दोनों धड़ों के विलय के फॉर्मूले पर भी काम कर लिया गया है। नए फॉर्मूले के तहत मुख्यमंत्री पद पर पलानीस्वामी बने रहेंगे तो वहीं पन्नीरसेल्वम को उप मुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। इसके साथ ही पन्नीरसेल्वम गुट के दो मंत्री माफोई पांडियाराजन और सेम्मामलई को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
गौरतलब है कि जयललिता की मौत के बाद यह गतिरोध तब शुरू हुआ जब ओ. पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया गया लेकिन शशिकला ने उनसे जबरन इस्तीफा लेकर पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री बना दिया।
वहीं जयललिता की करीबी रहीं वीके शशिकला किसी भी सूरत में पार्टी पर अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देना चाहती हैं। इसके लिए पार्टी के दो धड़ों ओपीएस और ईपीएस के एक होने पर वह रोड़ा अटका सकती हैं।

It is only my prerogative to appoint/expel people from party, nobody can dictate terms on me. I am free to exercise my powers: TTV Dinakaran pic.twitter.com/CrsqqylBbA
— ANI (@ANI) August 11, 2017