फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK And Opposition leaders Sitaram Yechury, Shashi Tharoor On NEET issue & UGC-NET exam cancellation

NEET Case: सीताराम येचुरी बोले- अदालत की निगरानी में हो जांच; थरूर ने कहा- यह सिस्टम में गड़बड़ी को दर्शाता है

Thu, 20 Jun 2024 07:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Jun 2024 07:13 PM IST
सार

NEET Case: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को मांग की कि नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा के मुद्दे की अदालत की निगरानी में जांच कराई जाए। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
AIADMK And Opposition leaders Sitaram Yechury, Shashi Tharoor On NEET issue & UGC-NET exam cancellation
सीताराम येचुरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को कहा कि वह इस मामले की अदालत की निगरानी में जांच चाहते हैं। येचुरी ने कहा, व्यापमं मामला भी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पास था, उसका क्या हुआ? सीबीआई कभी किसी कमी को जनता के सामने लाया? सीबीआई की खासियत केवल विपक्षी नेताओं के पीछे पड़ना है। 

विज्ञापन


समस्या का समाधान नहीं करेंगे द्रमुक और कांग्रेस: अन्नाद्रमुक
वहीं, नीट-यूजी परीक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर अन्नाद्रमुक प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि वे (द्रमुक और कांग्रेस) पूरी तरह से समाधान के लिए कभी काम नहीं करेंगे। कांग्रेस अब नीट को खत्म करने का समर्थन कर रही है। उन्हें अपने-अपने राज्यों में प्रस्ताव पारित करने और इसे राष्ट्रपति के पास भेजने से किसने रोका है? आप मुद्दों से पीछे नहीं हट सकते हैं और इसके चारों ओर एक कहानी बनाने की कोशिश कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जहरीली शराब त्रासदी को लेकर स्टालिन सरकार पर निशाना साधा
कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी को लेकर उन्होंने कहा, यह घटना मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनकी शासन करने की अक्षमता को उजागर करती है। हमारे विधायक ने ज्ञापन दिया था कि जिले में नशीले पदार्थों और अवैध शराब खुलेआम बिक रही है। कृपया कार्रवाई कीजिए। कल रात तक या आज सुबह तक द्रमुक इससे इनकार करने की मुद्रा में थी। कलेक्टर ने खुलेआम कहा था कि अवैध शराब कहीं नहीं है। उन्होंने द्रमुक सरकार की अक्षमता को छिपाने के लिए तमिलनाडु की जनता से झूठ बोला। यह पूरे विभाग और सरकार की भारी विफलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए: शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा के मुद्दे पर कहा, यह हैरान करने वाला है। यह सिस्टम के कामकाज के तरीके में कुछ गड़बड़ी को दिखाता है। यह भयानक स्थिति है और सरकार को मिलकर इस पर कार्रवाई करनी होगी। अब जब उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) बनाने और इस प्रकार की राष्ट्रीय परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी ली है तो उन्हें और अधिक निष्पक्ष तरीके से आयोजित करनी होगी। पेपर लीक की इस हास्यास्पद प्रथा को रोकने के लिए कड़ी सजा दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed