फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Ahmednagar fire: Another 75 year old woman dies in hospital, death toll rises to 13 people

अहमदनगर अग्निकांड: अस्पताल में एक और बुजुर्ग महिला की मौत, मरने वालों की संख्या 13 हुई

Sat, 20 Nov 2021 12:13 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ahmednagar fire: Another 75 year old woman dies in hospital, death toll rises to 13 people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला सिविल अस्पताल में छह नवंबर को आग लगने की घटना में शुक्रवार को एक 75 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मृतक की पहचान गोदाबाई सासाने के रूप में की है।

विज्ञापन

 

अहमदनगर (ग्रामीण) के पुलिस उपाधीक्षक संदीप मिटके ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन मौत का कारण दम घुटना हो सकती है। अहमदनगर के जिला सिविल अस्पताल के आईसीयू में छह नवंबर को आग लग गई थी। इस अग्निकांड के बाद लापरवाही के आरोप में एक रेजिडेंट डॉक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


इस दौरान यहां कोविड-19 से संक्रमित कई मरीजों की मौत हो गई थी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बुधवार को शोक व्यक्त किया था और डॉक्टरों व नर्सों के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की थी। आईएमए ने कहा कि इससे पेशेवरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed