फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Plane Crash: Flight Attendant Roshni Songhare died in accident, family in grief

Air India Plane Crash: घर पर चल रही थी शादी की तैयारियां, मेहनत से सब कुछ हासिल करने वाली 'रोशनी' की कहानी

Fri, 13 Jun 2025 09:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 13 Jun 2025 09:19 PM IST
सार

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों की जानकारी जैसे-जैसे सामने आ रही है, वैसे-वैसे दिल सहम सा जा रहा है। 241 में महाराष्ट्र की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सोंघारे भी शामिल थी। जिसने मेहनत से जीवन में सब कुछ हासिल किया था। कुछ दिन में उसकी सगाई होने वाली थी, लेकिन हादसे ने उसके सपने सच न होने दिया।

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash: Flight Attendant Roshni Songhare died in accident, family in grief
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सोंघारे के जीवन में आगामी दिनों में एक नया अध्याय जुड़ने वाला था, क्योंकि वह अगले साल मर्चेंट नेवी में एक अधिकारी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक इसकी तैयारियां शुरू कर दी थीं। लेकिन गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद से लंदन जा रहे वाले एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आने के बाद सारी खुशी मातम में बदल गई। 26 वर्षीय रोशनी उस विमान में सवार चालक दल के सदस्यों में से एक थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - एयर इंडिया हादसा: 24 घंटे बाद भी रवि को नहीं मिली मां और बेटी, बेसुध हालत में अस्पतालों के काट रहे चक्कर
विज्ञापन


शोक में डूबा पूरा परिवार
इस घटना ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे के राजाजी पथ पर रहने वाले रोशनी सोंघारे परिवार को तोड़कर रख दिया है। रोशनी अपनी ड्यूटी के लिए तीन दिन पहले घर से निकली थी, लेकिन विमान दुर्घटना के चलते सब खत्म हो गया और उनके परिवार के सदस्यों - 50 वर्षीय पिता राजेंद्र, मां शोभा और छोटे भाई विग्नेश को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया। एक करीबी रिश्तेदार ने कंपकंपाती आवाज में पत्रकारों को बताया, 'वह इस घर की धड़कन थी। हम नवंबर में उसकी सगाई और मार्च में शादी करने वाले थे।' उन्होंने कहा, 'उसके साथ बहुत बुरा हुआ।' मूल रूप से रत्नागिरि जिले के मंदनगढ़ में रहने वाला सोंघारे परिवार काम के सिलसिले में मुंबई आया था और दो साल पहले डोंबिवली में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होनहार लड़की थी रोशनी- परिजन
रोशनी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह एक होनहार और दृढ़ निश्चयी लड़की थी, उसके पिता ने अपने दोनों बच्चों को शिक्षित करने के लिए अथक परिश्रम किया, और रोशनी ने फ्लाइट अटेंडेंट का कोर्स किया। उन्होंने बताया कि रोशनी ने स्पाइसजेट से अपना करियर शुरू किया और बाद में एअर इंडिया में काम करने लगीं।


यह भी पढ़ें - Air India Crash: 'टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन...', विमान हादसे के एक दिन बाद बोले टाटा समूह के मुखिया

रिश्तेदार कर रहे थे शादी का इंतजार
शोकाकुल परिवार से मिलने डोंबिवली पहुंचे रोशनी के चाचा प्रवीण सुखदेरे ने कहा, 'हम सभी उसकी शादी का इंतजार कर रहे थे। सब कुछ ठीक था।' विमान दुर्घटना की खबर फैलने के बाद परिवार के सदस्यों ने तुरंत रोशनी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वे घबरा गए। पिता और भाई रोशनी के जिंदा बचे होने की उम्मीद लिए तुरंत अहमदाबाद पहुंचे।

यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में पुलिस ने दर्ज की आकस्मिक मौत की रिपोर्ट, एजेंसियों ने शुरू की जांच

मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं रोशनी का मंगेतर
गुहागर तालुका के रहने वाले रोशनी के मंगेतर मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और फिलहाल ठाणे में रहते हैं। दोनों की मुलाकात एक पारिवारिक परिचित के माध्यम से हुई थी। रोशनी के एक पड़ोसी ने कहा, 'उसे वह सब कुछ मिला, जिसके लिए उसने इतनी मेहनत की थी।' फ्लाइट अटेंडेंट होने के अलावा, रोशनी एक सोशल मीडिया 'इन्फ्लुएंसर भी थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 54,000 से अधिक फॉलोअर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed