{"_id":"673ee8be61173789f80fd128","slug":"ahmedabad-crime-branch-arrests-history-sheeter-zishan-datta-pawale-with-1-23-kg-md-drugs-worth-rs-1-3-crore-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया हिस्ट्रीशीटर, एक करोड़ की नशीली दवा और 18 लाख की नकदी जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया हिस्ट्रीशीटर, एक करोड़ की नशीली दवा और 18 लाख की नकदी जब्त
Thu, 21 Nov 2024 01:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:31 PM IST
सार
Gujarat: अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने दानिलिम्डा इलाके में एक अभियान चलाते हुए हिस्ट्रीशीटर जिशान दत्ता पवाले को गिरफ्तार किया। पवाले से 1.23 किलोग्राम मेथमफेटामाइन बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने दानिलिम्डा इलाके में एक अभियान चलाते हुए हिस्ट्रीशीटर जिशान दत्ता पवाले को गिरफ्तार किया। पवाले से 1.23 किलोग्राम मेथमफेटामाइन बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने उससे दो हथियार, 40 जिंदा कारतूस और 18 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की।
विज्ञापन
पवाले पर राज्यभर में नशीली दवाओं की आपूर्ति और तस्करी करने का आरोप था। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, ताकि नशीली दवा के स्त्रोत का पता लगाया जा सके और इस काम में शामिल नेटवर्क की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा, कल छह लोगों को भी 25 लाख रुपये की कीमत के मेथमफेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) अब तक सौ से ज्यादा एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोफिक सब्सेंस) मामलों को निपटा चुका है और 232 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है।
विज्ञापन
हाल ही में भवनगर में भी नशीली दवाओं की बरामदगी हुई थी। पुलिस ने भरतनगर क्षेत्र में हनीफ बेलिम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके घर पर छापेमारी की गई थी और नशीली दवाएं जब्द की गईं थीं। बेलिम के पास से ढाई लाख रुपये की कीमत की मेथमफेटामाइन बरामद हुई थी। जांच में सामने आया था कि एक मजदूर के रूप में काम करने वाले बेलिम के अहमदाबाद से भी ड्रग्स कनेक्शन थे।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन