{"_id":"61debca42c00ba715d039647","slug":"ahmedabad-coronavirus-positivity-rate-more-than-21-percent-against-8-percent-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: अहमदाबाद में बिगड़ रहे हालात, गुजरात में आठ फीसदी के मुकाबले पॉजिटिविटी रेट 21.5","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus: अहमदाबाद में बिगड़ रहे हालात, गुजरात में आठ फीसदी के मुकाबले पॉजिटिविटी रेट 21.5
Wed, 12 Jan 2022 05:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:03 PM IST
सार
पूरे गुजरात में इस समय कोरोना संक्रमण के जितने मरीज हैं उनमें से 42 फीसदी अकेले अहमदाबाद में हैं। यहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्थिति गंभीर हो रही है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट 21.5 फीसदी हो गया है जबकि पूरे राज्य के लिए यह दर आठ फीसदी पर है। यह जानकारी बुधवार को जारी जिलावार जांच के आंकड़ों में सामने आई है। अहमदाबाद के अलावा सूरत का पॉजिटिविटी रेट भी राज्य से ज्यादा है, जो कि 11 फीसदी है।
विज्ञापन
राज्य के कोविड-19 डैशबोर्ड पर अपडेट आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को कुल 93,578 कोरोना जांच की गई थीं। इनमें से 7476 (7.9 फीसदी) नमूने कोरोना संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से अहमदाबाद के 13,485 नमूनों में से 2903 नमूने (21.5 फीसदी) कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
सूरत के कुल नमूनों में से 11.2 फीसदी संक्रमित मिले
वहीं, सूरत के 18,966 नमूनों में से 2124 (11.2 फीसदी) कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बता दें कि टेस्ट पॉजिटिविटी रेट एक महत्वपूर्ण मानक है जिसके जरिए सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था कोविड के प्रसार के स्तर का आकलन करती है। यह की गईं सभी कोविड-19 जांचों में से पॉजिटिव निकली जांचों का फीसद होता है।
विज्ञापन
सक्रिय मामलों का 42 फीसदी हिस्सा अहमदाबाद में
अहमदाबाद जिले में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी तेजी आई है। गुजरात में सामने आ रहे दैनिक नए मामलों में इस जिले की हिस्सेदारी काफी अधिक रह रही है। मंगलवार को गुजरात में कोरोना के 37,238 सक्रिय मामले थे इनमें से 15,721 यानी करीब 42 फीसदी मरीज अहमदाबाद में ही थे।
जिले में ओमिक्रॉन के 110 मामलों की हो चुकी है पुष्टि
इसके अलावा अहमदाबाद में कोरोना के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक 110 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इनमें से 102 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, पूरे गुजरात की बात करें को ओमिक्रॉन के 264 मामले सामने आए हैं और इनमें से 225 लोग ठीक हो चुके हैं।